प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्पेनिश समकक्ष पेड्रो सांचेज आज सोमवार को वडोदरा में सी-295 सैन्य विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा दोनों देशों के नेता वडोदरा पहुंचने पर रोड शो करेंगे और बाद में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी करेंगे।

बताना चाहेंगे यह देश में सैन्य विमानों से संबंधित निजी क्षेत्र की पहली फाइनल असेंबली लाइन (एफएएल) होगी। याद हो, अक्टूबर 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा फाइनल असेंबली लाइन की आधारशिला रखी थी। 

इस संयंत्र की स्थापना टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स ने एयरबस स्पेन के सहयोग से की है। यह सुविधा टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) परिसर में बनाई गई है। C-295 कार्यक्रम के तहत कुल 56 विमान हैं, जिनमें से 16 स्पेन से सीधे एयरबस द्वारा डिलीवर किए जा रहे हैं और शेष 40 भारत में बनाए जाने हैं। इन 40 विमानों को भारत में बनाने की जिम्मेदारी टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड की है।

टाटा के अलावा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड जैसी प्रमुख रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां और साथ ही निजी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम इस कार्यक्रम में योगदान देंगे। 

भारत और स्पेन के बीच बढ़ते रणनीतिक रक्षा संबंध

उल्लेखनीय है कि “टाटा एयरबस परियोजना भारत में सैन्य विमानों के लिए निजी क्षेत्र की पहली एयरोस्पेस परियोजना है, जो भारत और स्पेन के बीच बढ़ते रणनीतिक रक्षा संबंधों पर प्रकाश डालती है। वडोदरा फाइनल असेंबली लाइन (एफएएल) परियोजनाओं के तहत भारत के लिए उत्पादित किए जाने वाले कुल 56, सी 295 सैन्य विमानों में से 40 का निर्माण टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा वडोदरा में किया जाएगा, जबकि 16 विमान स्पेन स्थित विमानन दिग्गज एयरबस द्वारा सीधे वितरित किए जाएंगे। 

सितंबर 2026 तक पहला मेड-इन-इंडिया विमान तैयार होने की उम्मीद

इस सुविधा में निर्मित एक बहुमुखी सैन्य परिवहन विमान भारतीय वायु सेना (IAF) के लिए स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट से लैस होगा और 71 सैनिकों या 49-50 पैराट्रूपर्स को ले जाने में सक्षम होगा। इनमें से पहला मेड-इन-इंडिया विमान सितंबर 2026 तक तैयार होने की उम्मीद है। यह सुविधा निर्माण से लेकर असेंबली, परीक्षण और योग्यता, डिलीवरी और विमान के संपूर्ण जीवन चक्र के रखरखाव तक एक संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करेगी। 

RELATED ARTICLES

2 mins ago | Donald Trump

कंसास में ट्रंप ने खत्म किया मिडटर्म चुनाव प्रचार, बोले- अमेरिका जब चाहे ईरान को रोक सकता है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंसास के सलीना में चुनावी रैली के साथ अपने मिडटर्म चुनाव प...

26 mins ago | Brazilian Army

भारत दौरे पर आया ब्राजील की सेना का 41 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, रक्षा सहयोग पर जोर

ब्राजील की सेना के कमांड एंड जनरल स्टाफ कॉलेज के 41 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भारत के विदेशी अध्य...