देश के कई राज्यों में बारिश का कहर, गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से की बात

देश के कई राज्यों में मानसून के दस्तक देते ही भारी बारिश ने मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। गुजरात, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश के कारण आई आपदा ने जमकर तबाही मचाई है। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गुजरात, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की। शाह ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के मद्देनजर गुजरात, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के मद्देनजर गुजरात, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की। जरूरतमंद लोगों के लिए इन राज्यों में एनडीआरएफ की पर्याप्त टीमें तैनात की गई हैं और जरूरत पड़ने पर और टीमें भेजी जा सकती हैं। केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है।”

केंद्र सरकार की आपातकालीन राहत एजेंसियों एनडीआरएफ/आईटीबीपी को तत्परता से तैनात किया जा रहा है, ताकि चारधाम यात्रा बाधित न हो

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बातचीत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दूरभाष के माध्यम से श्री केदारनाथ धाम सहित राज्य के विभिन्न आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यह आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार की आपातकालीन राहत एजेंसियों एनडीआरएफ/आईटीबीपी को तत्परता से तैनात किया जा रहा है, ताकि चारधाम यात्रा बाधित न हो और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।”

केंद्रीय गृह मंत्री का इस संवेदनशील, सक्रिय और सहृदय नेतृत्व के लिए हार्दिक आभार

उन्होंने आगे कहा, “साथ ही राज्य के अन्य संवेदनशील जिलों में भी सतत निगरानी रखते हुए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में भी उन्होंने आश्वासन दिया। केंद्रीय गृह मंत्री का इस संवेदनशील, सक्रिय और सहृदय नेतृत्व के लिए हार्दिक आभार।”बता दें कि भारी बारिश के कारण सबसे अधिक हिमाचल प्रदेश प्रभावित हुआ है। यहां जान माल का काफी नुकसान हुआ है और कई लोग अचानक आई आपदा के बाद से लापता हैं।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

7 mins ago

HAL ने की 2,000वें एयरो-इंजन की डिलीवरी, अगला लक्ष्य 10 हजार इंजनः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने मंगलवार को भारत की एयरो-इंजन क्षेत्र में एक महत्वपूर...

29 mins ago | Cotton Export from India

विश्व कपास दिवस : खेत से करघे तक समृद्धि और आत्मनिर्भरता की कहानी

सभ्यताएं बदलीं, पहनावे के रंग और रूप बदले, समय के दौर भी ढले, पर माटी से उपजे कपास के सूत की कोमलता ...