राजस्थान : भीलवाड़ा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, आमजन की सहभागिता पर जोर  

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय समारोह को सफल बनाने के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को आमजन की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक और नोडल अधिकारी को सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि यह आयोजन चित्रकूट धाम में होगा, जिसमें सभी विभाग अपने स्तर पर सक्रिय भागीदारी करें।उन्होंने आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक और नोडल अधिकारी को सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा। साथ ही, उपखंड और ब्लॉक स्तर पर भी योग दिवस कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

जिला कलेक्टर ने राज्य सरकार के वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की

जिला कलेक्टर ने राज्य सरकार के वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को 20 जून तक इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने और इसे सफल बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर सभी विभागों को एकजुट होकर कार्य करना होगा ताकि अभियान के लक्ष्य प्राप्त किए जा सकें।

बैठक में जिला कलेक्टर ने बीस सूत्री कार्यक्रम और आशान्वित ब्लॉक कोटडी के आवंटित लक्ष्यों की प्रगति की भी समीक्षा की

बैठक में जिला कलेक्टर ने बीस सूत्री कार्यक्रम और आशान्वित ब्लॉक कोटडी के आवंटित लक्ष्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। इसके अतिरिक्त, संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने उन विभागों को निर्देश दिए, जहां प्रकरणों की संख्या अधिक है। इनका त्वरित और प्रभावी निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को एकजुट होकर कार्य करने और जनहित के इन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को सफल बनाने पर जोर दिया

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सिटी) प्रतिभा देवटिया, नगर विकास न्यास के ओएसडी चिमनलाल मीणा, मुख्य आयोजना अधिकारी सोनल राज, उप निदेशक आयुर्वेद महाराज सिंह सहित जिला स्तरीय सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को एकजुट होकर कार्य करने और जनहित के इन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को सफल बनाने पर जोर दिया। (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

15/04/26 | 2:30 pm | Art and Mental Health Therapy

विश्व कला दिवस : मानव आत्मा के सौंदर्य, संवेदना और सृजन का वैश्विक उत्सव

‘कला’ यह शब्द जितना सरल प्रतीत होता है, उसके अर्थ की परिधि उतनी ही अनंत, गहन और बहुरंगी है। यह केव...

27/03/26 | 6:45 pm | Lord Ram values and life lessons

रामनवमी पर विशेष: प्रभु श्रीराम का जीवन मानवता के लिए एक शाश्वत आचार संहिता

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जीवन केवल एक ऐतिहासिक आख्यान नहीं, बल्कि मानवता के लिए शाश...