Print

केरल कैडर के आईएएस अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने रक्षा सचिव का कार्यभार संभाला

राजेश कुमार सिंह ने 01 नवंबर, 2024 को नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में रक्षा सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया। वे केरल कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने 20 अगस्त, 2024 को विशेष कार्य अधिकारी (रक्षा सचिव) का पदभार ग्रहण किया था।

कार्यभार संभालने से पहले शहीदों को दी श्रद्धांजलि 

कार्यभार संभालने से पहले राजेश कुमार सिंह ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, “देश हमेशा मातृभूमि की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों का ऋणी रहेगा। वीर सैनिकों की असाधारण बहादुरी और बलिदान भारत को एक सुरक्षित और समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए हमारी शक्ति और प्रेरणा का स्रोत है।”

इससे पहले राजेश कुमार सिंह 24 अप्रैल, 2023 से 20 अगस्त, 2024 तक वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के सचिव का कार्यभार संभाल रहे थे। इससे पहले, उन्होंने मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के पशुपालन और डेयरी विभाग में सचिव के पद पर कार्य किया।

राजेश कुमार कई महत्वपूर्ण पदों को संभाल चुके हैं

उन्होंने केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय में निर्माण और शहरी परिवहन, आयुक्त (भूमि) डीडीए में निदेशक, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव, कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव और भारतीय खाद्य निगम मुख्य सतर्कता अधिकारी जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उन्होंने राज्य सरकार में शहरी विकास सचिव और हाल ही में केरल सरकार के वित्त सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। राजेश कुमार सिंह आंध्र प्रदेश कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी गिरिधर अरमाने का स्थान लेंगे।

RELATED ARTICLES

08/10/26 | 9:47 am | IAF History and Achievements

आकाश के प्रहरी : भारतीय वायु सेना की शौर्य, सामर्थ्य और आत्मनिर्भरता की गौरव गाथा

आकाश की कोई सीमा नहीं होती, लेकिन राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा के लिए आकाश की निगरानी और नियंत्...

01/10/26 | 2:58 pm | AI and Quantum Technology

ऊर्जा सुरक्षा में नौसेना की अहम भूमिका, चिप उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर फोकस : जितिन प्रसाद

नई दिल्ली में नौसेना की कमांडर्स कॉन्फ्रेंस चल रही है। यह नौसेना का सर्वोच्च स्तर का प्लेटफार्...

22/09/26 | 5:23 pm | Indian Air Force

Tarang Shakti 2026 : जोधपुर के आसमान में गरजेंगे अमेरिकी F-35, पहली बार फिफ्थ जेनरेशन के फाइटर जेट की एंट्री

भारतीय वायुसेना के साल के सबसे बड़े मल्टीनेशनल अभ्यास ‘तरंग शक्ति 2.0’ की तैयारियां पूरी हो चुकी...