राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला, कहा- हम एक मजबूत आत्मनिर्भर भारत बनाना चाहते हैं

लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने आज (गुरुवार) रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया है। 2019 से 2024 तक के सफल कार्यकाल के बाद उन्हें लगातार दूसरी बार रक्षा मंत्रालय सौंपा गया है। पिछली सरकार में राजनाथ सिंह ने 01 जून, 2019 को पहली बार रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मीडिया से कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर मुझे रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है। हमारी प्राथमिकताएं पहले की तरह ही रहेंगी। देश की सुरक्षा पर पूरा ध्यान रहेगा। हम एक मजबूत आत्मनिर्भर भारत बनाना चाहते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि रक्षा विनिर्माण में हम आत्म निर्भर होना चाहते हैं। हम 21,000 करोड़ से ज्यादा हथियार-सुरक्षा उपकरण का निर्यात कर चुके हैं। हमारा लक्ष्य अगले पांच साल में इस आंकड़े को 50,000 करोड़ तक ले जाना है। हमें अपनी तीनों सेनाओं थल सेना, जल सेना और वायु सेना पर गर्व है।”

राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक नेतृत्व में रक्षा मंत्रालय घरेलू रक्षा विनिर्माण को और मजबूत करेगा और निर्यात को अभूतपूर्व ऊंचाई पर पहुंचाएगा।

कार्यभार ग्रहण करते ही राजनाथ सिंह से रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुलाकात की। झारखंड के रांची से सांसद संजय सेठ ने बुधवार को ही रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार संभाल लिया है। संजय सेठ 2019 में पहली बार रांची से सांसद बने और वे सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति के सदस्य रहे हैं। 2024 में भी वे रांची से ही लोकसभा के लिए चुने गए।

RELATED ARTICLES

14 mins ago | Artificial Intelligence Collaboration

मोदी-फित्सो वार्ता में मजबूत हुए भारत-स्लोवाकिया संबंध, व्यापक साझेदारी पर सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाक गणराज्य की यात्रा के दौरान ब्रातिस्लावा महल में स्लोवाक...

34 mins ago | Bilateral Strategic Cooperation

भारत-स्लोवाकिया संबंधों को मिली नई ऊंचाई, दोनों देश बने ‘कॉम्प्रिहेंसिव पार्टनर’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 14-15 जून 2026 की स्लोवाकिया यात्रा के दौरान भारत और स्लोवाकिया के द्वि...