जुलाई के पहले दिन महंगाई पर राहत की खबर, कमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपये तक हुआ सस्ता

 

जुलाई अपने साथ कई बदलाव लेकर आई है और महीने के पहले दिन महंगाई के मोर्चे से राहत देने वाली खुशखबरी है। अब 19 किलो ग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने इसकी कीमत में 31 रुपये तक की कटौती की है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं।

देश के बड़े शहरों में अब इतने का मिलेगा सिलेंडर

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 30 रुपये घटकर 1646 रुपये हो गई है, जो पहले 1676 रुपये में मिल रहा था। कोलकाता में इसकी कीमत घटकर 1756 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है, जो पहले 1787 रुपये था। मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपये सस्ता होकर 1598 का हो गया है, जो पहले 1629 रुपये का था। चेन्नई में 1809.50 रुपये का सिलेंडर मिल रहा है।

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव न

यह लगातार चौथा महीना है जब 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने कटौती की है। हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में यह 803 रुपये और मुंबई में 802.50 रुपये का मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

22/10/26 | 3:12 pm | MSME

भारतीय उद्योग परिसंघ ने निर्यातकों, MSME से भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते के तहत अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने घरेलू निर्यातकों, विशेषकर सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (Micro, Small,...

20/10/26 | 3:06 pm | FTA

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू, प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्जन ने जताई खुशी

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्जन ने खुशी जाह‍िर करते हुए कहा कि तय समय के अनुसार 20 अ...