11/03/25 | 3:06 pm

Print

त्योहारी सीजन में आम आदमी को राहत, केंद्र ने उड़द के शुल्क मुक्त आयात को मार्च 2026 तक बढ़ाया

केंद्र सरकार ने उड़द के शुल्क मुक्त आयात को 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया है। घरेलू उत्पादन में कमी के कारण यह कदम उठाया गया है। इससे पहले यह मियाद 31 मार्च 2025 तक थी। अब तक इस मार्च के अंत तक यह छूट थी। म्यांमार भारत को उड़द का मुख्य निर्यातक देश है।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने अधिसूचना में कहा कि उड़द की मुफ्त आयात नीति 31 मार्च, 2026 तक बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही डीजीएफटी ने जारी अन्‍य अधिसूचना में पीली मटर के शुल्क मुक्त आयात की समय-सीमा को 31 मार्च, 2025 तक बढ़ाने की जानकारी दी। सरकार के इस इस कदम से घरेलू बाजर में दलहन की कीमतों को स्थिर करने में मदद मिलेगी।

चालू वित्त वर्ष 2024-25 में उड़द का आयात अप्रैल से नवंबर के दौरान 60.11 करोड़ अमेरिकी डॉलर रहा है, जिसमें 54.9 करोड़ डॉलर का आयात म्यांमार से किया गया है। भारत, म्यांमार के अलावा सिंगापुर, थाईलैंड और ब्राजील से उड़द का आयात करता है। उल्लेखनीय है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा उड़द उत्पादक और उपभोक्ता भी है। देश में मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु और महाराष्ट्र उड़द के प्रमुख उत्पादक राज्य हैं। भारत मुख्य रूप से अपने पड़ोसी देश म्यांमार से उड़द का आयात करता है।

RELATED ARTICLES

21 mins ago | Bharat Mandapam

BRICS सम्मेलन 2026: पीएम मोदी की मेजबानी में नई दिल्ली बनेगा ग्लोबल सेंटर स्टेज, 12-13 सितंबर को तमाम देशों के नेताओं का लगेगा जमावड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 और 13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 18वें...

31 mins ago | Bihar Flood 2026

बिहार में बाढ़ का संकट गहराया, गंगा-कोसी-गंडक समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

बिहार में गंगा, कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती, पुनपुन और घाघरा समेत कई प्रमुख नदियों का जलस्तर खत...