Print

गणतंत्र दिवस : बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश बाॅर्डर पर शुरू किया “OPS Alert” अभ्यास, सीमा पर चौकसी बढ़ी

गणतंत्र दिवस के खास मौके पर सुरक्षा पुख्ता करने के लिए सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर 10 दिन का “OPS Alert” अभियान शुरू किया है। यह अभ्यास 22 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। इस दौरान BSF सीमा पर गश्ती और चौकसी सख्त रखेगी और सीमा पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैनात रहेगी।

बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश की 4,096 किलोमीटर लंबी सीमा पर अपनी सभी चौकियों और निगरानी क्षेत्रों में यह अभियान चलाया है। दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के दौरे पर पहुंचे अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) रवि गांधी ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को नदी किनारे और बिना बाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इस अभियान में सुरक्षा अभ्यास के साथ-साथ सीमा के पास रहने वाले लोगों के साथ संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

गणतंत्र दिवस परेड, भारत की ताकत और संस्कृति का प्रदर्शन

इस बार की गणतंत्र दिवस परेड में भारत की सांस्कृतिक विविधता और सैन्य ताकत को शानदार तरीके से प्रदर्शित करने की तैयारियां जोरों पर हैं। परेड में भारतीय संविधान के 75 साल पूरे होने और जनभागीदारी (सामूहिक भागीदारी) पर खास जोर रहेगा। इस साल परेड के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो होंगे।

वहीं परेड की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने से होगी। इसके बाद राष्ट्रपति कर्तव्य पथ पर पहुंचेंगे और परेड की सलामी लेंगे। परेड में भारतीय सेना, अर्धसैनिक बलों, एनसीसी, एनएसएस और अन्य दल शामिल होंगे।

परेड की शुरुआत 300 कलाकारों द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़े वाद्ययंत्र बजाने के साथ होगी। इसके बाद भारतीय सशस्त्र बलों और इंडोनेशियाई दलों के शानदार मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगा। इस परेड को देखने के लिए देश-विदेश के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

07/05/26 | 10:36 am | India Pakistan Air Strike Operation Sindoor

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर बदली सियासी तस्वीर, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने बदली प्रोफाइल फोटो

'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रिय...

21/04/26 | 6:38 pm | DRDO tank technology

आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा, रक्षा मंत्रालय ने किए बड़े रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना की बारूदी सुरंग भेदने की क्षमता को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उ...

13/04/26 | 7:15 pm | Akash BrahMos missile models

मोतिहारी में डीआरडीओ की मेगा प्रदर्शनी, 15-18 अप्रैल तक दिखेंगी रक्षा तकनीकें

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) 15 से 18 अप्रैल तक मोतिहारी के महात्मा गांधी प्रेक्षागृह ...