संसद के दोनों सदनों में हंगामा, राज्यसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण मामले पर गुरुवार को संसद के दोनों सदनों में काफी हंगामा हुआ जिससे लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई।

उप सभापति ने कहा- आज उन्हें 25 नोटिस मिले

राज्यसभा में गुरुवार को कार्यवाही शुरू होते ही उपसभापति हरिवंश ने आवश्यक कागजात और रिपोर्ट सदन के पटल पर रखवाए। कार्यवाही को आगे ले जाते हुए उप सभापति ने कहा कि आज उन्हें 25 नोटिस मिले हैं। 

नियमों के अनुरूप न होने के कारण विपक्षी सदस्यों के सभी स्थगन प्रस्ताव नोटिस खारिज

उन्होंने कहा, नियमों के अनुरूप न होने के कारण विपक्षी सदस्यों के सभी स्थगन प्रस्ताव नोटिसों को खारिज कर दिया गया है। जिसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया।  

सदन की कार्यवाही शांतिपूर्वक चलने देने का अनुरोध किया लेकिन हंगामा नहीं थमा

उप सभापति ने सभी सदस्यों से सदन की कार्यवाही शांतिपूर्वक चलने देने का अनुरोध किया लेकिन हंगामा नहीं थमा। उन्होंने कहा कि शून्यकाल के 51 घंटे हंगामे के कारण बर्बाद हो चुके हैं, इसमें कई मुद्दे उठाए जा सकते थे। (इनपुट-एजेंसी) 

RELATED ARTICLES

7 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

39 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...