Print

भारत का दौरा करेंगे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, तारीखों का ऐलान जल्द : क्रेमलिन प्रवक्ता

क्रेमलिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव ने आज मंगलवार को कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत का दौरा कर सकते हैं। रूस की प्रमुख समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक पेस्कोव ने बताया “मुझे उम्मीद है कि बहुत जल्द ही हम राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यात्रा की सटीक तारीखें तय कर लेंगे। आप जानते हैं कि हमारे नेता एक-दूसरे के यहां दौरे करते रहते हैं। इसलिए, निश्चित रूप से प्रधानमंत्री मोदी की रूस की दो यात्राओं के बाद अब राष्ट्रपति पुतिन के भारत आने की उम्मीद है।’

पेस्कोव ने कहा, “हम इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम इस यात्रा के लिए बहुत सावधानी से तैयारी शुरू करेंगे। फिलहाल अभी मेरे पास कोई तारीख नहीं है। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव ने यह भी बताया कि रूसी राष्ट्रपति के साथ अपने संबंधों के कारण भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने यह बात स्पुतनिक की ओर से आयोजित ‘भारतीय और रूसी मीडिया के बीच सहयोग के नए अवसर : भारत और रूस के लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करना’ विषय पर आयोजित एक मीटिंग में कही। पेस्कोव के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति सभी देशों की मदद की बहुत सराहना करते हैं खासकर उन देशों की जिनके साथ मास्को के अच्छे संबंध हैं, जैसे भारत।

क्रेमलिन के प्रेस सचिव ने कहा, “हम यूक्रेन में संघर्ष के समाधान को सुगम बनाने के उद्देश्य से सभी संभावित देशों के प्रयासों की हम सराहना करते हैं। खासकर जब ये प्रयास भारत जैसे हमारे महान दोस्तों की तरफ से आते हैं। इस अर्थ में, राष्ट्रपति पुतिन वास्तव में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हैं। वह इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी के आभारी हैं।”

-आईएएनएस

RELATED ARTICLES

07/09/26 | 11:53 pm | Barcelona Port Visit

‘लोकायन-26’ के तहत आईएनएस सुदर्शिनी की बार्सिलोना यात्रा संपन्न, भारत-स्पेन समुद्री संबंध हुए मजबूत

भारतीय नौसेना के नौवहन प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी ने ‘लोकायन-26’ अभियान के तहत 6 सितंबर 2026 को ...

07/09/26 | 8:23 pm | Artificial intelligence

अंतरिक्ष से एआई और क्वांटम तकनीक तक, भारत-लक्जमबर्ग ने सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा

लक्जमबर्ग के अर्थव्यवस्था, एसएमई, ऊर्जा एवं पर्यटन मंत्री लेक्स डेल्स ने सोमवार को केंद्रीय मं...