Print

सचिन तेंदुलकर ने मेलबर्न क्रिकेट क्लब मानद सदस्यता स्वीकार की

भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मेलबर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) की मानद सदस्यता स्वीकार कर ली है। एमसीसी ऑस्ट्रेलिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित खेल क्लबों में से एक है जिसकी स्थापना 1838 में हुई थी। यह क्लब प्रसिद्ध मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) का संचालन करता है। एमसीसी ने अपने सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर के सम्मान की घोषणा करते हुए लिखा, “एमसीसी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने हमारी मानद क्रिकेट सदस्यता स्वीकार की है।”

सचिन तेंदुलकर, जिन्हें क्रिकेट के इतिहास का सबसे महान बल्लेबाज माना जाता है। 1989 से 2013 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। अपने करियर में उन्होंने कुल 664 मैचों में 34,357 रन बनाए, जिसमें 100 अंतरराष्ट्रीय शतक शामिल हैं। तेंदुलकर 2011 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य भी थे। सचिन ने मेलबर्न में खेले गए पांच टेस्ट और सात वनडे मैचों में क्रमशः 449 और 190 रन बनाए। मेलबर्न में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। सचिन तेंदुलकर को 2012 में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिष्ठित “ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया” सम्मान दिया गया था। वह यह सम्मान पाने वाले पहले गैर-ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बने। इसी साल उन्हें सिडनी क्रिकेट क्लब की आजीवन सदस्यता भी मिली।

2014 में, उन्हें इंग्लैंड के यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब का मानद सदस्य बनाया गया। इसके अलावा, वह लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के मैरीलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) और मुंबई के एमआईजी क्रिकेट क्लब के आजीवन सदस्य हैं। एमसीसी की सदस्यता स्वीकार करने के बाद तेंदुलकर ने कहा, “यह मेरे लिए गर्व की बात है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड मेरे क्रिकेट करियर में खास जगह रखता है। मैं एमसीसी का शुक्रगुजार हूं और इसे क्रिकेट के खेल के प्रति मेरा सम्मान मानता हूं।”

RELATED ARTICLES

03/10/26 | 2:08 pm | Abhishek Sharma

एशियन गेम्स 2026: भारत ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड, फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार गोल...

08/07/26 | 5:44 pm | AIFF

आईएसएल में लागू होगा नया मॉडल, 2026-27 सीजन में लौटेगा होम-अवे फॉर्मेट

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) और इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) प्रबंधन समिति ने लीग की व्यवस्था...