टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने जीत के साथ अभियान की शुरुआत की है। 5 जून को खेले गए अपने पहले मैच में तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा के बेहतरीन नाबाद अर्धशतक की बदौलत भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से हराकर आईसीसी टी-20 विश्व कप में शानदार जीत दर्ज की।

 

आयरलैंड की टीम केवल 96 रनों पर सिमटी
शुरुआत में मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम केवल 96 रनों पर सिमट गई। जवाब में भारत ने 12.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। हालाकि 96 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और विराट कोहली तीसरे ओवर में 22 रनों के कुल योग पर 01 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और ऋषभ पंत ने दूसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े। इसी दौरान रोहित ने अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि अर्धशतक पूरा करने के बाद 10वें ओवर में 76 के कुल स्कोर पर रोहित रिटायर्ड हर्ट हो गए। रोहित ने 37 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की बदौलत 52 रनों की शानदार पारी खेली।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव कुछ खास नहीं कर सके और 91 के कुल स्कोर पर केवल 2 रन बनाकर स्पिनर बेंजामिन व्हाइट का शिकार बने। हालांकि इसके बाद पंत ने छक्का लगाकर भारत को 8 विकेट से जीत दिला दी। पंत ने 26 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के की बदौलत नाबाद 36 रन बनाए। शिवम दुबे बिना खाता खोले नाबाद लौटे।

भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे ढेर हुए आयरलैंड के बल्लेबाज
इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आयरलैंड की शुरुआत खराब रही और अर्शदीप सिंह ने केवल 9 रनों पर एंड्रयू बलबर्नी (05) और कप्तान पॉल स्टर्लिंग (02) को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद भारतीय तेज गेंदबाज पूरी तरह से आयरलैंड के बल्लेबाजों पर हावी रहे, केवल गेरेथ डेलनी (14 गेंद 26 रन, दो चौके और 2 छक्के) ही कुछ संघर्ष कर सके। डेलनी के अलावा जोशुआ लिटिल (14), कर्टिस कैंफर (12) और लोरकन टकर (10) ही थोड़े रन बना सके। आयरलैंड की टीम 16 ओवर में 96 रनों सिमट गई।
भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या ने 3, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट झटके। जबकि मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को 1-1 सफलता मिली।

RELATED ARTICLES

09/03/26 | 11:47 am | India T20 World Cup 2026 captain Suryakumar Yadav

टी20 विश्व कप जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का बड़ा लक्ष्य, 2028 ओलंपिक गोल्ड पर नजर

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद अपने अगले बड़े लक्ष्य स्पष...