T20 World Cup: अभ्यास मैच से शुरू होगा भारत का अभियान, जानें क्या है भारत का पूरा शेड्यूल

 

 

आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए बस कुछ दिन शेष है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमी भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टी20 विश्व कप 2024 वेस्टइंडीज और अमेरिका में 1 जून से शुरू होगा, जिसके उद्घाटन मुकाबले में मेजबान अमेरिका का सामना टेक्सास के डलास में कनाडा से होगा। भारत का अभियान शनिवार 1 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच से शुरू होगा।

ग्रुप ए में भारत का पहला मैच 5 जून को न्यूयॉर्क में आयरलैंड के खिलाफ होगा, जिसके बाद 9 जून को उसी नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम पाकिस्तान से भिड़ेगी।

टी20 विश्व कप में भारत का कार्यक्रम
भारत vs बांग्लादेश – 1 जून को न्यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास मैच

भारत vs आयरलैंड – 5 जून को न्यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में।

भारत vs पाकिस्तान – 9 जून को न्यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में।

भारत vs यूएसए – 12 जून को न्यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में।

भारत vs कनाडा – 15 जून को लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में।

RELATED ARTICLES

09/03/26 | 11:47 am | India T20 World Cup 2026 captain Suryakumar Yadav

टी20 विश्व कप जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का बड़ा लक्ष्य, 2028 ओलंपिक गोल्ड पर नजर

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद अपने अगले बड़े लक्ष्य स्पष...