विश्व कप ट्रॉफी लेकर टीम इंडिया पहुंची स्वदेश, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत के बाद होटल रवाना, जानें पूरा शेड्यूल

 

 

टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आज सुबह स्वदेश लौट आई। विश्व विजेता खिलाड़ी आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। रोहित शर्मा के हाथों पर टी 20 विश्व कप ट्रॉफी देखकर एयरपोर्ट में मौजूद लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था। अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को बधाई देने वाले तख्तियां पकड़े और राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए सैकड़ों प्रशंसक विजयी खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर एकत्र हुए। एयरपोर्ट से टीम आईटीसी मौर्या होटल के लिए रवाना हुई, तो एक झलक पाने के लिए प्रशंसक बस के साथ दौड़ पड़े।

आज शाम को मुंबई के लिए होगी टीम रवाना
भारतीय टीम को आज 11 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मिलने का कार्यक्रम है। इसके बाद गुरुवार शाम को टीम के मुंबई के लिए रवाना होने की उम्मीद है। इसके बाद टीम एक ओपन बस रोड शो में हिस्सा लेगी, जिसके बाद मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सम्मान समारोह होगा। रोहित की अगुवाई वाली टीम जश्न मनाने के लिए शाम 5:00 बजे से मुंबई के मरीन ड्राइव और प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में खुली छत वाली बस की सवारी करेगी।

वानखेड़े स्टेडियम में विजय परेड
इससे पहले विश्व कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा ने भारतीय प्रशंसकों को एक विशेष संदेश दिया, जिसमें उन्होंने गुरुवार को मरीन ड्राइव और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विजय परेड में शामिल होने के लिए उत्साही समर्थकों को आमंत्रित किया, ताकि मेन इन ब्लू की आईसीसी टी20 विश्व कप की जीत का जश्न मनाया जा सके। मेन इन ब्लू ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर अपना दूसरा आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीता।

बता दें कि भारत ने 29 जून को बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर दूसरा टी20 खिताब जीता। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट से सीधे आईटीसी मौर्या होटल पहुंचे। टीम के अधिकांश सदस्य इसी होटल में ठहरे हैं।

RELATED ARTICLES

09/03/26 | 11:47 am | India T20 World Cup 2026 captain Suryakumar Yadav

टी20 विश्व कप जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का बड़ा लक्ष्य, 2028 ओलंपिक गोल्ड पर नजर

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद अपने अगले बड़े लक्ष्य स्पष...