लगातार चार दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार हरे निशान में बंद

लगातार चार कारोबारी दिनों तक गिरावट झेलने के बाद भारतीय शेयर बाजार ने आज मंगलवार को मजबूती दिखाई और हरे निशान में बंद हुआ। बाजार की इस तेजी के पीछे मजबूत घरेलू संकेतों को अहम वजह माना जा रहा है, जिससे निवेशकों में विश्वास लौटा। कारोबारी दिन के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 317.45 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,570.91 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 113.50 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,195.80 के स्तर पर पहुंच गया।

मंगलवार को मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में सेंसेक्स और निफ्टी के मुकाबले ज्यादा खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 560.10 अंक (0.95%) बढ़कर 59,612.65 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 163.50 अंक (0.98%) बढ़कर 19,135.25 पर बंद हुआ।

वहीं सेक्टोरल आधार पर देखें तो ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया और एनर्जी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली और सभी प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में सनफार्मा, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), बजाज फाइनेंस, एसबीआई, इन्फोसिस, टीसीएस, अदाणी पोर्ट्स और टेक महिंद्रा को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। वहीं, एचसीएल टेक, जोमैटो (इटरनल), टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट देखी गई।

एसबीआई सिक्योरिटीज में टेक्निकल एंड डेरिवेटिव रिसर्च के प्रमुख सुदीप शाह ने बताया कि निफ्टी ने चार दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ते हुए 0.45% की तेजी के साथ 25,195.80 पर बंद होकर एक मजबूत सुधार का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली, जो व्यापक बाजार धारणा में मजबूती को दर्शाता है। निफ्टी ऑटो, एफएमसीजी और हेल्थकेयर सेक्टर इस तेजी की अगुवाई में रहे।-(IANS)

RELATED ARTICLES

22/10/26 | 3:12 pm | MSME

भारतीय उद्योग परिसंघ ने निर्यातकों, MSME से भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते के तहत अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने घरेलू निर्यातकों, विशेषकर सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (Micro, Small,...

20/10/26 | 3:06 pm | FTA

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू, प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्जन ने जताई खुशी

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्जन ने खुशी जाह‍िर करते हुए कहा कि तय समय के अनुसार 20 अ...