ईरान युद्ध रोकने के प्रस्ताव को अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट ने किया खारिज

ईरान युद्ध को लेकर बढ़ती राजनीतिक चिंता के बीच अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सैन्य कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग वाले प्रस्ताव को मामूली अंतर से खारिज कर दिया। युद्ध के कारण गैस की कीमतों में हुई तेज बढ़ोतरी अब ट्रंप के लिए राजनीतिक चुनौती बनती जा रही है और मध्यावधि चुनाव में भी यह एक प्रमुख मुद्दा बन गया है।

कल गुरुवार को सीनेट में प्रस्ताव के पक्ष में 49 और विरोध में 50 मत पड़े। संयुक्त राष्ट्र में ट्रंप के तीखे संबोधन के कुछ दिन बाद हुए इस मतदान को नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले सांसदों के लिए ईरान युद्ध पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने का संभवतः आखिरी मौका माना जा रहा था।

‘एसोसिएटेड प्रेस’ और केएफएफ के एक नए सर्वेक्षण के अनुसार, ग्रामीण अमेरिका के करीब आधे मतदाताओं का मानना है कि ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद अब अर्थव्यवस्था पहले से खराब स्थिति में है।

गत 28 फरवरी को ट्रंप के ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू करने के बाद से सीनेट में युद्ध शक्तियों के प्रस्ताव पर यह 14वीं बार चर्चा हुई। (भाषा)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | cultural cooperation

निवेश, पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे भारत और यूएई

भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने निवेश संबंधों को मजबूत करने, आर्थिक सहयोग बढ़ाने और सांस्कृ...

4 hours ago | Girmitiya Labourers

गिरमिटिया मजदूरों की संघर्षगाथा : उम्मीद, धोखे, अस्मिता और हौसले की अनकही दास्तान

इतिहास के कुछ पन्ने जहां मन को भावुक कर जाते हैं, वहीं दूसरी ओर इंसान के अदम्य संघर्ष और हौसले पर ...