Print

रामसर स्थलों की सूची में जुड़े तीन और स्थल, संख्या बढ़कर हुई 85

स्वंतत्रता दिवस से पहले देश में तीन स्थल और रामसर स्थलाें की सूची में शामिल हो गए हैं। तमिलनाडु से नंजरायन पक्षी अभयारण्य और काज़ुवेली पक्षी अभयारण्य और मध्य प्रदेश से तवा जलाशय को भारत के रामसर स्थलों की सूची में जोड़ा गया है।

रामसर स्थलों में की सूची शामिल किए जाने पर पर्यावरण मंत्री ने जताई खुशी

इस पर केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने खुशी जाहिर करते हुए राज्यों को बधाई दी है। भूपेन्द्र यादव ने एक्स पर साझा किए पोस्ट पर इसे त्रिगुण आनंद बताते हुए कहा कि जैसा कि राष्ट्र अपना स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है, वहीं, अपने भारत के रामसर स्थलों की सूची में तीन रामसर साइटें जोड़ी गई हैं। इससे रामसर स्थलों की संख्या 85 तक पहुंच गई है, जो भारत में 13,58,068 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करते हैं।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने, हमारी आर्द्रभूमियों को अमृत धरोहर कहने और उनके संरक्षण के लिए लगातार काम करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जोर को दर्शाती है। उन्होंने इस अवसर पर तमिलनाडु औऱ मध्यप्रदेश राज्यों को नंजरायन पक्षी अभयारण्य और काज़ुवेली पक्षी अभयारण्य तवा जलाशय को भारत के रामसर स्थलों की सूची में जोड़े जाने पर बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

29 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...