21/11/23 | 12:44 pm

Print

UN में उठा इजराइल-हमास संघर्ष का मुद्दा, भारत ने किया अल्प-विराम के प्रयासों का स्वागत

संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक बार फिर इजराइल-हमास संघर्ष का मुद्दा उठा। इस पर भारत ने इजराइल-हमास संघर्ष में अल्प-विराम के प्रयासों का स्वागत किया। इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि राजदूत रुचिरा कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के पूर्ण सत्र की गाजा पट्टी में मानवीय स्थिति को लेकर अनौपचारिक बैठक में कहा कि भारतीय नेतृत्व का संदेश ‘‘स्पष्ट और तार्किक’’ रहा है।

आतंकवाद के सभी रूपों का दृढ़ता से विरोध करता है भारत 

आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय समुदाय के उन सभी कदमों का स्वागत करता है जो संघर्ष को कम करने की कोशिश करते हैं और फिलिस्तीन के लोगों को मानवीय सहायता तत्काल मुहैया कराने में सक्षम बनाते हैं। 

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘हम आतंकवाद के सभी रूपों का दृढ़ता से विरोध करते हैं। हम स्पष्ट रूप से हिंसा के खिलाफ हैं। हम इस पक्ष में हैं कि अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन किया जाए, तनाव को और बढ़ने से रोका जाए, मानवीय सहायता पहुंचाना जारी रहे, सभी बंधकों को बिना शर्त रिहा किया जाए और सभी पक्ष शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली की दिशा में काम करें।’’

युद्ध में मानवीय अल्प-विराम के प्रयासों का किया स्वागत

भारत की स्थायी प्रतिनिधि राजदूत रुचिरा कंबोज ने कहा कि इसी दिशा में हम युद्ध में मानवीय अल्प-विराम के प्रयासों का भी स्वागत करते हैं। इजराइल-हमास संघर्ष में अल्प-विराम के प्रयासों, तनाव कम करने एवं फिलिस्तीन के लोगों को तत्काल मानवीय सहायता प्रदान करने की अंतरराष्ट्रीय समुदाय की कोशिशों का स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | Bridge Engineering

भारत-जापान की 12वीं संयुक्त बैठक, डिजिटल तकनीक और सड़क सुरक्षा पर चर्चा

नई दिल्ली में 15 अक्टूबर 2026 को सड़क एवं सड़क परिवहन क्षेत्र पर भारत-जापान संयुक्त कार्य समूह (जेडब...

7 hours ago | जापान

वित्त मंत्री सीतारमण ने बैंकॉक में ब्रिटेन, स्विट्जरलैंड और जापान के वित्त मंत्रियों से द्विपक्षीय बातचीत की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को बैंकॉक में ब्रिटेन, स्विट्जरलैंड और जापान के अपने स...

7 hours ago | defence industry

भारत-ग्रीस रक्षा सहयोग को नई गति, संयुक्त उत्पादन के लिए औद्योगिक रोडमैप बनेगा

भारत और ग्रीस ने रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में नई पहल तलाशने और संयुक्त रक्षा उत्पादन को...