देश में 22 एम्स किए गए स्थापित : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने लोकसभा में कहा कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) देशभर के नागरिकों के लिए अपनी बेहतरीन सेवाएं दे रहा है। हमारा विजन यह है कि देश के हर कोने से लोगों को इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में न आना पड़े। इसलिए देश के कई राज्यों में एम्स स्थापित किए गए हैं।

दुनिया की सबसे अच्छी तृतीयक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली

आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा, जिस तरह से दिल्ली एम्स में स्वास्थ्य सेवाएं दी जाती हैं, उसी ब्रांड नाम से तमाम राज्यों के एम्स में मरीजों का इलाज किया जाता है।

लोक सभा में एक प्रश्न का जवाब देते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया की सबसे अच्छी तृतीयक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के साथ देश के विभिन्न इलाकों में 22 से अधिक एम्स खोलने का काम किया है।

देश के सभी एम्स में विश्व स्तरीय सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है

1960-70 के दशक में हमारे सबसे अच्छे डॉक्टर कहते थे कि हमारे पास देश में वह सुविधा नहीं है, जिसके लिए हम बाहर जा रहे हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी ने 22 विश्व स्तरीय संस्थान बनाए हैं। देश के सभी एम्स में विश्व स्तरीय सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

13/10/26 | 2:29 pm | HIV

दिल्ली में सुरक्षित रक्त की दिशा में बड़ी पहल, ILBS में एडवांस्ड NAT टेस्टिंग से संक्रमण की जल्द पहचान

दिल्ली में ब्लड सेफ्टी को मजबूत करने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बाइलियरी साइंसेज यानी ILBS ने ...

12/10/26 | 2:50 pm | Healthcare Transparency

अस्पतालों में इलाज की दरें प्रदर्शित करना होगा जरूरी, केंद्र ने राज्यों को दिए निर्देश

अस्पतालों में इलाज के खर्च को लेकर पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में केंद्र सरकार ने अहम पहल की है। ...