अमित शाह ने ड्रग कार्टेल पर कड़ी कार्रवाई का किया आह्वान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ड्रग कार्टेल के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आह्वान किया है। मंगलवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के प्रमुखों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए, शाह ने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए युवाओं को नशे से बचाने की आवश्यकता पर बल दिया। 

यह समय कार्टेलों को कठोर झटका देने का

उन्होंने तीन प्रकार के ड्रग कार्टेल की पहचान की – प्रवेश बिंदुओं पर, वितरण नेटवर्क पर और स्थानीय खुदरा श्रृंखलाओं पर- और इनके खिलाफ निर्णायक प्रहार करने का निर्देश दिया। शाह ने कहा, “यह समय इन कार्टेलों को कठोर झटका देने का है। यह तभी संभव है जब हम इसे अपनी लड़ाई मानें।” 

युवा पीढ़ी को नशे से बचाना राष्ट्रीय प्राथमिकता

अमित शाह ने ड्रग्स के वैश्विक आपूर्ति केंद्रों की भारत से निकटता को एक बड़ी चुनौती बताया और युवा पीढ़ी को नशे से बचाने को राष्ट्रीय प्राथमिकता करार दिया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक पूर्ण विकसित भारत के दृष्टिकोण के लिए युवाओं को नशे से मुक्त रखना जरूरी है। अगर हमारी युवा पीढ़ी खोखली हो गई, तो देश भटक जाएगा।” 

ड्रग नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए जताई ये आवश्यकता

केंद्रीय गृह मंत्री ने विदेशों से संचालित ड्रग नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए प्रत्यर्पण और निर्वासन प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने सीबीआई के प्रयासों की सराहना करते हुए एएनटीएफ प्रमुखों से इसके लिए एक प्रभावी तंत्र स्थापित करने को कहा। गृह मंत्रालय जल्द ही इस संबंध में एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करेगा। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

4 mins ago | Lieutenant Governor Taranjit Singh Sandhu

दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू ने मेट्रो में किया सफर, लोगों से की बातचीत

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को मेट्रो में सफर किया। इस दौरान मेट्रो यात्रि...

38 mins ago | Defense Minister Rajnath Singh

वियतनाम नौका हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम में हुए नौका हादसे पर दुख जता...