मार्च में UPI ट्रांजेक्शन में 13.5% की बढ़ोतरी, 24.77 लाख करोड़ रुपए का हुआ लेनदेन

भारत में डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। मार्च 2025 में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए लेनदेन में 13.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे कुल ट्रांजेक्शन 18.3 अरब तक पहुंच गया। फरवरी में यह आंकड़ा 16.11 अरब था। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के मुताबिक मार्च में UPI के जरिए कुल 24.77 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ, जो फरवरी के 21.96 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 12.79% अधिक है।

NPCI के आंकड़ों के मुताबिक, हर दिन औसतन 590 मिलियन (59 करोड़) ट्रांजेक्शन हुए जिनका कुल दैनिक मूल्य 79,910 करोड़ रुपये था। साल-दर-साल तुलना करें तो मार्च 2024 की तुलना में मार्च 2025 में UPI ट्रांजेक्शन के मूल्य में 25% और ट्रांजेक्शन की संख्या में 36% की बढ़ोतरी हुई है। इससे यह पता चलता है कि भारत में लोग तेजी से डिजिटल भुगतान को अपना रहे हैं और UPI पर उनकी निर्भरता बढ़ रही है।

वहीं 1 अप्रैल से UPI यूजर्स के लिए नए नियम लागू हो गए हैं। यदि किसी बैंक खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर लंबे समय तक सक्रिय नहीं रहता, तो उससे लिंक किया गया UPI ID भी निष्क्रिय हो जाएगा। इसका मतलब यह है कि यदि आपका बैंक में रजिस्टर किया गया मोबाइल नंबर काम नहीं कर रहा है, तो आप UPI का उपयोग नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा, बैंकों और UPI ऐप्स को हर हफ्ते यूजर्स के मोबाइल नंबर अपडेट करने होंगे, ताकि किसी अन्य व्यक्ति को पुराना नंबर मिलने पर UPI ट्रांजेक्शन में कोई समस्या न हो। NPCI ने सभी UPI यूजर्स को सलाह दी है कि वे सुनिश्चित करें कि उनका बैंक में रजिस्टर किया गया मोबाइल नंबर सक्रिय रहे, ताकि वे बिना किसी रुकावट के डिजिटल भुगतान कर सकें।

RELATED ARTICLES

22/10/26 | 3:12 pm | MSME

भारतीय उद्योग परिसंघ ने निर्यातकों, MSME से भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते के तहत अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने घरेलू निर्यातकों, विशेषकर सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (Micro, Small,...

20/10/26 | 3:06 pm | FTA

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू, प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्जन ने जताई खुशी

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्जन ने खुशी जाह‍िर करते हुए कहा कि तय समय के अनुसार 20 अ...