उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी मिल गई है। बुधवार को एम्स द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को हृदय संबंधी बीमारियों के कारण 9 मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था।

स्थिति में संतोषजनक सुधार
एम्स में चिकित्सा दल द्वारा आवश्यक देखभाल के बाद उनकी स्थिति में संतोषजनक सुधार हुआ और 12 मार्च को उन्हें छुट्टी दे दी गई। उन्हें अगले कुछ दिनों तक पर्याप्त आराम करने की सलाह दी गई है।
 
उपराष्ट्रपति ने मेडिकल टीम की सराहना की
 

वहीं इस संबंध में उपराष्ट्रपति ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स (X) पर एक पोस्ट कर लिखा, 9 मार्च को मेरे भर्ती होने से लेकर 12 मार्च को छुट्टी मिलने तक, एम्स, नई दिल्ली की मेडिकल टीम की अनुकरणीय देखभाल और पेशेवर रवैये की मैं तहे दिल से सराहना करता हूं। उनके समर्पण और सावधानीपूर्वक ध्यान ने एक सहज रिकवरी सुनिश्चित की।

भारत और उसके बाहर के शुभचिंतकों की चिंता और शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं। आपके विचारशील इशारे वास्तव में उत्साहवर्धक रहे हैं।

https://x.com/VPIndia/status/1899722387031007587

9 मार्च को उपराष्ट्रपति की अचानक बिगड़ गई थी तबीयत 

उल्लेखनीय है कि 9 मार्च को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उपराष्ट्रपति को सीने में दर्द के बाद एम्स में भर्ती कराया गया। 

RELATED ARTICLES

22 mins ago | USA

अमेरिका में तूफान इसायस का कहर, फ्लोरिडा और अलबामा के 7 लाख घरों की बिजली गुल

अमेरिका के फ्लोरिडा पैनहैंडल और अलबामा में तूफान इसायस ने भारी तबाही मचाई है। तूफान के चलते 7.26 ल...

3 hours ago | धर्मनगरी हरिद्वार

असम के सीएम हिमंता सरमा ने हरिद्वार में पितरों का किया तर्पण, बोले-सरकार को ब्लैकमेल करने की मंसूबे कामयाब नहीं होंगे

सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे।...