भारत के उप-राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 8 और 9 अगस्त को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का दो दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान वे स्वतंत्रता संग्राम के ऐतिहासिक स्थलों पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और राष्ट्रीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

8 अगस्त: सेलुलर जेल में श्रद्धांजलि और लाइट एंड साउंड शो

8 अगस्त को उप-राष्ट्रपति श्री विजय पुरम स्थित सेलुलर जेल नेशनल मेमोरियल का दौरा करेंगे। यहां वे शहीद स्तंभ पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, स्वतंत्रता ज्योति पर सम्मान व्यक्त करेंगे और वीर सावरकर की कोठरी देखेंगे। इसके बाद वे ‘लाइट एंड साउंड शो’ में शामिल होंगे, जिसमें भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गाथा और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को दिखाया जाएगा।

9 अगस्त: हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा कॉन्सर्ट

9 अगस्त को उप-राष्ट्रपति फ्लैग पॉइंट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में भाग लेंगे। इसके बाद वे डॉ. बी.आर. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (DBRAIT) ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम “तिरंगा कॉन्सर्ट ऑन वंदे मातरम” में शामिल होंगे।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप का दौरा

इसके पश्चात दोपहर में उप-राष्ट्रपति ऐतिहासिक नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप का दौरा करेंगे। यह यात्रा अंडमान-निकोबार की स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी विरासत को सम्मान देने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संदेश देगी। (इनपुट-पीआईबी)

RELATED ARTICLES

27 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

59 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...