01/08/24 | 12:35 pm | PM Modi | Vietnam PM

Print

वियतनाम के प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति भवन में हुआ औपचारिक स्वागत

वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह का आज गुरुवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने राजघाट पर जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह का स्वागत किया। वियतनाम भारत की एक्ट ईस्ट नीति और इंडो-पैसिफिक विजन का एक प्रमुख स्तंभ है।

पीएम मोदी, वियतनाम के प्रधानमंत्री के साथ आज करेंगे द्विपक्षीय चर्चा

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह 30 जुलाई से 1 अगस्त तक भारत की राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली में हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री चिन्ह आज प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री चिन्ह का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मिलने का कार्यक्रम है।

मंत्रालय के अनुसार भारत और वियतनाम के बीच सदियों पुराने ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंध हैं, जो सितंबर 2016 में प्रधानमंत्री की वियतनाम यात्रा के दौरान एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ गए। भारत वियतनाम को अपनी एक्ट ईस्ट नीति का एक प्रमुख स्तंभ और अपने हिंद-प्रशांत दृष्टिकोण में एक महत्वपूर्ण साझेदार मानता है।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | Girmitiya Labourers

गिरमिटिया मजदूरों की संघर्षगाथा : उम्मीद, धोखे, अस्मिता और हौसले की अनकही दास्तान

इतिहास के कुछ पन्ने जहां मन को भावुक कर जाते हैं, वहीं दूसरी ओर इंसान के अदम्य संघर्ष और हौसले पर ...

3 hours ago | Donald Trump

कंसास में ट्रंप ने खत्म किया मिडटर्म चुनाव प्रचार, बोले- अमेरिका जब चाहे ईरान को रोक सकता है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंसास के सलीना में चुनावी रैली के साथ अपने मिडटर्म चुनाव प...