विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 : कोलंबिया की 16 वर्षीय एंजी निकोल मेजिया ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में चल रही विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कोलंबिया की 16 वर्षीय एंजी निकोल मेजिया मोरालेस ने अपने पहले ही मैच में सभी को चौंका दिया। उन्होंने महिलाओं की टी38 100 मीटर स्पर्धा में 12.34 सेकंड का समय निकालकर नया चैंपियनशिप रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

एंजी की यह पहली विश्व चैंपियनशिप रेस थी, लेकिन उनकी दौड़ देखने के बाद ऐसा लग रहा था जैसे वह वर्षों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर रही हों। उनके प्रदर्शन को देखकर न केवल दर्शक बल्कि प्रतियोगी भी हैरान रह गए।

स्वर्ण पदक जीतने के बाद एंजी ने कहा, “सच कहूं तो, मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। मुझे इसकी कभी उम्मीद नहीं थी। यह जीत किसी संयोग का परिणाम नहीं है, बल्कि वर्षों की मेहनत, लगन और मार्गदर्शन का नतीजा है।” उन्होंने अपने प्रशिक्षक प्रोफेसर केंड्रिक सैन मिगुएल का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने हमेशा उनका समर्थन किया और एथलेटिक्स में हाथ आजमाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा उन्होंने अपने माता-पिता और भाई का भी आभार जताया, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया और उन पर विश्वास किया।

एंजी ने युवा एथलीटों के लिए कहा, “काम कठिन है, रास्ता लंबा है, लेकिन कभी हार मत मानो और कड़ी मेहनत करते रहो।” 16 साल की यह धावक, जो कभी एथलेटिक्स में नहीं आना चाहती थीं, अपने पहले ही वैश्विक मैच में विश्व स्तर पर मिसाल बनकर उभरी हैं। -(IANS)

RELATED ARTICLES

03/10/26 | 2:08 pm | Abhishek Sharma

एशियन गेम्स 2026: भारत ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड, फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार गोल...

08/07/26 | 5:44 pm | AIFF

आईएसएल में लागू होगा नया मॉडल, 2026-27 सीजन में लौटेगा होम-अवे फॉर्मेट

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) और इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) प्रबंधन समिति ने लीग की व्यवस्था...