फायदेमंद ही नहीं, हर उम्र के लिए मजेदार भी है योगासन, आयुष मंत्रालय ने बताया कैसे

योग दिवस को अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इस बीच भारत सरकार का आयुष मंत्रालय रोजाना नए योगासनों के बारे में जानकारी देते हुए इसे दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दे रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय ने योगासनों के महत्व को समझाते हुए बताया कि यह तन-मन के लिए फायदेमंद होने के साथ ही मजेदार भी होता है।

मंत्रालय के अनुसार, योग हर किसी के लिए है – चाहे बच्चे हो, युवा हों या बुजुर्ग। यह न सिर्फ स्वास्थ्यवर्धक है बल्कि मजेदार भी हो सकता है। आयुष मंत्रालय ने कहा कि योगासन को रोचक बनाने के लिए एनिमल पोज जैसे जानवरों की मुद्राओं को अपनाया जा सकता है। इन पोज से बच्चों को योग सीखने में मजा आता है और शरीर भी लचीला बनता है।

इसके साथ ही स्कूलों या ऑफिसों में क्लास के बीच छोटे-छोटे योगा ब्रेक लिए जा सकते हैं, जिससे थकान दूर होती है और एकाग्रता बढ़ती है। ग्रुप योगा एक्टिविटीज परिवार और दोस्तों के साथ योग करने का मजा दोगुना कर देती हैं। मंत्रालय ने ‘योग क्रिएटिविटी चैलेंज’ की घोषणा करते हुए बताया कि इसमें लोग अपने सबसे अनोखे और क्रिएटिव योग पोज बना सकते हैं। इन्हें फोटो या वीडियो के रूप में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर सकते हैं। यह चैलेंज लोगों को योग के प्रति रचनात्मक बनाने और नई मुद्राएं आजमाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

मंत्रालय का कहना है कि जब योग मजेदार होता है तो लोग इसे लंबे समय तक जारी रखते हैं। योग एक्सपर्ट विशेष रूप से युवाओं से आग्रह करते हैं कि स्वस्थ बुढ़ापे की नींव आज से ही रखें। नियमित योग, हल्की शारीरिक गतिविधि और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने से उम्र बढ़ने के साथ भी शरीर और मन स्वस्थ रहता है। हेल्दी एजिंग की यात्रा लाइफलॉन्ग मूवमेंट और योग से शुरू होती है।

योग सिर्फ आसनों तक सीमित नहीं है। यह सांस लेने की तकनीक, ध्यान और शारीरिक जागरूकता का समूह है जो हर उम्र के लोगों को लाभ पहुंचाता है। घर पर, पार्क में या क्लासरूम में – कहीं भी योग किया जा सकता है। (इनपुट-आईएएनएस)

 

RELATED ARTICLES

34 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...