जेलेंस्की न्यूयॉर्क में ट्रंप से करेंगे मुलाकात, बोले- शांति की दिशा में ‘गंभीर कदम’ उठाने को तैयार यूक्रेन

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि उन्होंने और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क में मुलाकात करने पर सहमति जताई है। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन, अमेरिकी टीम के साथ मिलकर शांति की दिशा में गंभीर कदम उठाने के लिए तैयार है।

ट्रंप से बातचीत के बाद जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हम न्यूयॉर्क में मिलने पर सहमत हुए हैं और यह बैठक बहुत कुछ बदल सकती है। कूटनीतिक स्तर पर आगे बढ़ने का माहौल बना है।”

हालांकि, जेलेंस्की ने यह नहीं बताया कि यह बैठक किस तारीख को होगी या दोनों नेता इस बैठक में किन मुद्दों पर सहमति बनाने की कोशिश करेंगे। उनकी पोस्ट में उन मुद्दों का जिक्र किया गया, जिन पर बातचीत चल रही है, लेकिन किसी शांति समझौते या किसी कदम को लागू करने की समयसीमा का ऐलान नहीं किया गया।

जेलेंस्की ने ट्रंप के साथ हुई बातचीत को अहम बताया और कहा कि इसमें कई जरूरी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने साफ किया कि अमेरिकी टीम के साथ यूक्रेन की बातचीत में शांति हासिल करना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “शांति की दिशा में आगे बढ़ना हमारी पहली प्राथमिकता है।”

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि तनाव कम करने के संभावित कदमों के साथ-साथ ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और लोगों की जान की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इस संबंध में कौन-कौन से खास प्रस्ताव रखे गए हैं या उन्हें जमीन पर कैसे लागू किया जाएगा।

जेलेंस्की ने कहा क‍ि तनाव कम करने के कदमों और सुरक्षा से जुड़े बुनियादी मुद्दों को हल करने के लिए कुछ सुझाव हैं। इनमें ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और लोगों की जान की सुरक्षा शामिल हैं। जेलेंस्की ने संकेत दिया कि यूक्रेन इन मुद्दों पर आगे कदम उठाने के लिए तैयार है और अमेरिकी अधिकारियों के साथ काम जारी है। उन्होंने कहा, “हम अमेरिकी टीम के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और वास्तव में गंभीर कदम उठाने के लिए तैयार हैं।”

हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि ये कदम क्या होंगे या इनके बदले दूसरे पक्ष को भी कोई कदम उठाना होगा या नहीं। उनकी पोस्ट में रूस की तरफ से किसी प्रतिबद्धता का भी जिक्र नहीं किया गया। (इनपुट-आईएएनएस)

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

34 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...