03/11/23 | 9:38 am

Print

आठ दिन की आधिकारिक यात्रा पर आज भारत आएंगे भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक

भूटान के नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक आठ दिन की आधिकारिक यात्रा पर आज (शुक्रवार 3 नवंबर) भारत आ रहें हैं । अपनी यात्रा के दौरान भूटान नरेश  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। नामग्याल वांगचुक असम और महाराष्ट्र का भी दौरा करेंगे। 

विदेश मंत्रालय ने बताया कि भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक भूटान सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 3 से 10 नवंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर होंगे। अपनी 8 दिवसीय भारत यात्रा के दौरान भूटान के राजा पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे  विदेश मंत्री और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी भूटान नरेश से मुलाकात करेंगे। भूटान नरेश असम और महाराष्ट्र राज्यों का भी दौरा करेंगे। 

भारत और भूटान के बीच मित्रता और सहयोग के अनूठे संबंध हैं, जिनकी विशेषता समझ और आपसी विश्वास है। यह यात्रा दोनों पक्षों को द्विपक्षीय सहयोग के संपूर्ण आयाम की समीक्षा करने और विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय द्विपक्षीय साझेदारी को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी।

RELATED ARTICLES

12 mins ago | Aichi-Nagoya Asian Games

पीएम मोदी से मिले एशियन गेम्स 2026 के भारतीय खिलाड़ी, बोले- यह सिर्फ आपकी नहीं, पूरे देश की सफलता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026...

29 mins ago | All India Institute of Ayurveda (AIIA)

बाल स्वास्थ्य को स्वास्थ्य सेवाओं की प्राथमिकता के केंद्र में रखना जरूरी: उपराष्ट्रपति

भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान की...