03/11/23 | 9:33 am

Print

मुंबई में पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रूज लाइनर ‘कोस्टा सेरेना’ की घरेलू नौकायन का शुभारंभ करेंगे सर्बानंद सोनोवाल

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल आज शुक्रवार (3 नवंबर) को मुंबई में भारत में पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रूज लाइनर 'कोस्टा सेरेना' की घरेलू नौकायन का शुभारंभ करेंगे। मंत्रालय द्वारा हाल ही में संपन्न ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 में, 2047 तक भारत में 50 मिलियन क्रूज़ यात्रियों के लक्ष्य तक पहुंचने पर चर्चा हुई। कोस्टा क्रूज़ द्वारा अगले 2 महीनों की यात्राओं में लगभग 45,000 यात्रियों को ले जाने की उम्मीद है। 

इस तरह की क्रूज पहल 'देखो अपना देश' का हिस्सा है, जिसे प्रधानमंत्री की मध्यम वर्ग से अंतरराष्ट्रीय पर्यटन की तुलना में घरेलू पर्यटन को प्राथमिकता देने की अपील पर शुरू किया गया था।

मंत्रालय भारत को दुनिया के समुद्री मानचित्र पर लाने पर बहुत ध्यान केंद्रित कर रहा है। मंत्रालय द्वारा हाल ही में संपन्न ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 में, चर्चा 2047 तक भारत में 50 मिलियन क्रूज़ यात्रियों के लक्ष्य तक पहुंचने के इर्द-गिर्द घूमती रही।  भारत में इसकी बड़ी संभावनाएं हैं।

कोस्टा क्रूज़ द्वारा अगले 2 महीनों की यात्राओं में लगभग 45,000 यात्रियों को ले जाने की उम्मीद है। इन यात्रियों ने अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से बुकिंग कराई होगी। सबसे बड़ा लाभ भारतीयों के लिए भारतीय जलक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय समुद्री यात्रा का अनुभव है।

RELATED ARTICLES

12 mins ago | Aichi-Nagoya Asian Games

पीएम मोदी से मिले एशियन गेम्स 2026 के भारतीय खिलाड़ी, बोले- यह सिर्फ आपकी नहीं, पूरे देश की सफलता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026...

29 mins ago | All India Institute of Ayurveda (AIIA)

बाल स्वास्थ्य को स्वास्थ्य सेवाओं की प्राथमिकता के केंद्र में रखना जरूरी: उपराष्ट्रपति

भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान की...