08/05/25 | 6:47 pm

Print

भारत-पाक तनाव के बीच लाहौर में अमेरिकी दूतावास ने की जारी चेतावनी

लाहौर और पंजाब में ड्रोन विस्फोटों, ड्रोन गिरने और हवाई क्षेत्र में संभावित घुसपैठ की खबरों के बीच, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास, लाहौर ने सभी अमेरिकी कर्मियों को सुरक्षित स्थान पर शरण लेने का निर्देश दिया है। वाणिज्य दूतावास को प्रारंभिक जानकारी मिली है कि स्थानीय प्रशासन लाहौर के मुख्य हवाई अड्डे के आसपास कुछ इलाकों को खाली कर सकता है।

भारतीय सेना का ऑपरेशन ‘सिंदूर’

यह तनाव भारतीय सेना की ओर से किए गए “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद शुरू हुआ, जिसमें भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था।

अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने जारी की सलाह

पाकिस्तान में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के अनुसार, अमेरिकी नागरिक अगर खुद को किसी संघर्ष वाले क्षेत्र में पाते हैं और वहां से सुरक्षित निकलना संभव हो तो वहां से निकल जाएं। अगर निकलना सुरक्षित नहीं है तो वे घर के अंदर ही रहें। दूतावास जरूरत के अनुसार अपने मैसेजिंग सिस्टम के माध्यम से अपडेट भेजेगा। साथ ही, अमेरिकी नागरिकों से अनुरोध किया गया कि वे सुनिश्चित करें कि उन्होंने स्मार्ट ट्रैवलर एनरोलमेंट प्रोग्राम में पंजीकरण कराया हुआ है।

अमेरिकी नागरिक सुरक्षित ठिकाने की तलाश करें

इसके अलावा अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने यह सलाह दी है कि अमेरिकी नागरिक सुरक्षित ठिकाने की तलाश करें। अमेरिकी सरकार की सहायता पर निर्भर न रहकर अपनी निकासी योजना तैयार रखें। अपनी यात्रा दस्तावेज अपडेट करें और आसानी से उपलब्ध रखें। स्थानीय मीडिया के माध्यम से ताजा अपडेट्स पर नजर रखें। स्थानीय प्रशासन के साथ सहयोग करें।

भारतीय सेना ने पकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया

आपको बता दें, भारतीय सेना ने 7 मई को ऑपरेशन “सिंदूर” के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर सधी हुई लक्षित कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई में भारतीय सेना ने इन सभी आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। भारत ने कहा कि उसकी कार्रवाई सोच-समझकर की गई थी, और इसका मकसद तनाव बढ़ाना नहीं था।

पकिस्तान ने भारत के कई इलाकों के सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की

  1. रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 7 और 8 मई की दरमियानी रात पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग करके भारत के कई इलाकों के सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन भारत की एयर डिफेंस प्रणाली ने इन्हें नाकाम कर दिया। गुरुवार सुबह भारतीय सेना ने पाकिस्तान में कुछ जगहों पर एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया। भारत की यह जवाबी कार्रवाई उसी तरह और उसी स्तर की थी, जैसी पाकिस्तान ने की थी। (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

11 hours ago | Girmitiya Labourers

गिरमिटिया मजदूरों की संघर्षगाथा : उम्मीद, धोखे, अस्मिता और हौसले की अनकही दास्तान

 गरीबी और बेरोजगारी से मजबूर होकर लाखों भारतीय मजदूरों ने बेहतर जीवन की उम्मीद में सात समंदर प...

12 hours ago | Donald Trump

कंसास में ट्रंप ने खत्म किया मिडटर्म चुनाव प्रचार, बोले- अमेरिका जब चाहे ईरान को रोक सकता है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंसास के सलीना में चुनावी रैली के साथ अपने मिडटर्म चुनाव प...