सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय तथा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने मंगलवार को स्टैटिस्टिकल बिजनेस रजिस्टर (SBR) को मजबूत करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। MSME मंत्रालय के बयान में इसकी जानकारी दी गई। यह समझौता दोनों मंत्रालयों के बीच एपीआई के माध्यम से MSME विभाग के पास मौजूद उद्यम रजिस्ट्रेशन के यूनिट-वाइज डेटा को साझा करने की शर्तें तय करता है। मंत्रालय के अनुसार, टू-वे एपीआई नेशनल स्टैटिस्टिकल बिजनेस रजिस्टर (NSBR) तैयार करने के लिए जरूरी डेटा उपलब्ध कराएगा।

डेटा शेयरिंग को संस्थागत बनाने की दिशा में बड़ा कदम

MSME मंत्रालय की आधिकारिक रिलीज में कहा गया, “स्टैटिस्टिकल बिजनेस रजिस्टर (SBR) के विकास और उसे मजबूत करने के लिए जरूरी डेटा शेयर करने के सिस्टम को संस्थागत बनाने के लिए दोनों मंत्रालयों के बीच समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया गया है।” इस MoU से MSME मंत्रालय के उद्यम रजिस्ट्रेशन इकोसिस्टम से MoSPI के साथ आवश्यक जानकारी साझा करने का एक व्यवस्थित ढांचा तैयार होगा। मंत्रालय ने कहा कि इससे सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल होने वाली बिजनेस जानकारी का कवरेज, निरंतरता और विश्वसनीयता बेहतर होगी।

क्या है स्टैटिस्टिकल बिजनेस रजिस्टर?

स्टैटिस्टिकल बिजनेस रजिस्टर एक केंद्रीकृत और नियमित रूप से अपडेट होने वाला डेटाबेस है, जिसमें किसी निश्चित भौगोलिक क्षेत्र में सक्रिय रजिस्टर्ड बिजनेस, उद्यम, प्रतिष्ठान और अन्य आर्थिक इकाइयों की जानकारी होती है। यह इन इकाइयों की मुख्य विशेषताओं और आपसी संबंधों को दर्ज करता है। इससे बिजनेस संबंधी आंकड़े एकत्र करने का एक समान ढांचा मिलता है। SBR आर्थिक सांख्यिकी प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह आर्थिक सर्वेक्षणों के लिए लक्षित आबादी की पहचान और सैंपल चयन में मदद करता है, बिजनेस डेमोग्राफी संबंधी आंकड़े जुटाने में सहायक है और विभिन्न स्रोतों से डेटा के बेहतर एकीकरण को आसान बनाता है।

समझौते पर किन अधिकारियों ने किए हस्ताक्षर

इस MoU पर MSME मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं विकास आयुक्त रजनीश तथा MoSPI के अतिरिक्त महानिदेशक दिलीप सिंह ने हस्ताक्षर किए। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

3 hours ago | Ageing Population

बढ़ती उम्र के साथ बदलती दुनिया; बुजुर्गों के लिए सम्मान, सुरक्षा और अपनत्व की नई जरूरत

बढ़ती उम्र केवल जीवन के वर्षों का बढ़ना नहीं, बल्कि बदलती जरूरतों, अधिकारों, स्वास्थ्य, आर्थिक स...

3 hours ago | air pollution

दिल्ली की हवा में सुधार, सितंबर में पांच साल का सबसे कम औसत AQI

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार का रुझान जारी है। दिल्ली में सितंबर 2026 के दौरान पिछले ...