27/01/26 | 3:39 pm

Print

भारत-ईयू साझेदारी से अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को मिलेगी स्थिरताः पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को साझा समृद्धि का नया ब्लूप्रिंट बताते हुए कहा कि उथल-पुथल भरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को हमारी साझेदारी स्थिरता प्रदान करेग।

हैदराबाद हाउस में हुई द्विपक्षीय एवं प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी और यूरोपीय संघ के नेताओं के बीच मंगलवार को यहां के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय एवं प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ वार्ता के बाद साझा प्रेस वक्तव्य दिया गया।  

पीएम मोदी ने कहा- ‘भारत के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा मुक्त व्यापार समझौता संपन्न’ 

इसमें प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा मुक्त व्यापार समझौता संपन्न हुआ है। आज ही के दिन यानी 27 तारीख को यूरोप के 27 देशों के साथ यह समझौता हुआ है।

भारत ईयू की साझेदारी से अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को मिलेगी स्थिरता

प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे निवेश बढ़ेगा, नवाचार साझेदारी बनेगी और सप्लाई चैन की स्थिरता सुनिश्चित होगी। भारत ईयू की साझेदारी को विश्व की भलाई से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि इससे उथल-पुथल भरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को स्थिरता मिलेगी। 

भारत और ईयू के संबंधों में हुई उल्लेखनीय प्रगति

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और ईयू के संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। भारत और ईयू की साझेदारी दुनिया की भलाई के लिए है। बहुपक्षवाद और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का सम्मान हमारी साझा प्राथमिकता है। हम एकमत हैं कि आज के चुनौतियों का समाधान करने के लिए वैश्विक संस्थाओं में सुधार अनिवार्य है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

34 mins ago | Agriculture Development India

पीएम मोदी ने गिनाए किसानों के लिए सरकार के प्रयास, कहा- अन्नदाता विकसित भारत के मजबूत स्तंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा में विभिन्न विकास परियोजनाओं के...

59 mins ago | Agriculture Scheme

किसानों की आय सुरक्षा का बड़ा आधार बना पीएम-किसान, 24 किस्तों में 4.64 लाख करोड़ रुपए वितरित

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 24वीं किस्त के तहत 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किस...