भारत की औद्योगिक विकास दर जून में पहुंची 7.3%, इलेक्ट्रिसिटी-गैस सेक्टर ने दी मजबूत रफ्तार

जून 2026 में देश की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर सालाना आधार पर 7.3 प्रतिशत रही। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) जून 2025 के 114.7 से बढ़कर जून 2026 में 123.1 पर पहुंच गया। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस वृद्धि में इलेक्ट्रिसिटी एवं गैस आपूर्ति सेक्टर सबसे आगे रहा, जहां 10.6 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई। मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में 7.8 प्रतिशत और जल आपूर्ति, सीवरेज एवं अपशिष्ट प्रबंधन में 6.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। खनन एवं उत्खनन क्षेत्र की वृद्धि दर 1 प्रतिशत रही।

मैन्युफैक्चरिंग में मजबूत प्रदर्शन

मैन्युफैक्चरिंग के 23 उद्योग समूहों में से 19 ने सकारात्मक वृद्धि दर्ज की। सबसे अधिक योगदान देने वाले तीन क्षेत्र रहे:

– इलेक्ट्रिकल उपकरण — 34% वृद्धि
– मोटर वाहन, ट्रेलर और सेमी-ट्रेलर — 17.5% वृद्धि
– खाद्य उत्पाद — 10.8% वृद्धि

खाद्य उत्पादों में चाय, चावल (बासमती को छोड़कर) और स्टार्च ने खास योगदान दिया। सरकार ने मई 2026 के आंकड़ों में भी अंतिम संशोधन किया है। जून 2026 के त्वरित अनुमान 86.7 प्रतिशत और मई 2026 के संशोधित आंकड़े 93.1 प्रतिशत वेटेड रिस्पॉन्स रेट पर आधारित हैं। जुलाई 2026 के IIP के आंकड़े 28 अगस्त 2026 को जारी किए जाएंगे। यह आंकड़ा अर्थव्यवस्था में औद्योगिक गतिविधियों की मजबूत रफ्तार को दर्शाता है, खासकर बिजली-गैस और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के मजबूत प्रदर्शन के साथ। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

34 mins ago | Agriculture Development India

पीएम मोदी ने गिनाए किसानों के लिए सरकार के प्रयास, कहा- अन्नदाता विकसित भारत के मजबूत स्तंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा में विभिन्न विकास परियोजनाओं के...

59 mins ago | Agriculture Scheme

किसानों की आय सुरक्षा का बड़ा आधार बना पीएम-किसान, 24 किस्तों में 4.64 लाख करोड़ रुपए वितरित

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 24वीं किस्त के तहत 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किस...