मिडिल ईस्ट के पर्यटन बाजार में मजबूती से पैर जमाने के लिए भारत की अरेबियन ट्रैवल मार्ट 2024 में भागीदारी

भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय 6 मई से लेकर 9 मई के दौरान दुबई में आयोजित होने वाले अरेबियन ट्रैवल मार्ट 2024 में भाग ले रहा है। यह आयोजन मध्य पूर्व के पर्यटन बाजार में भारत की उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अतुल्य भारत मंडप का उद्घाटन सोमवार को दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत सतीश कुमार सिवन ने किया।

पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज में बताया गया कि पर्यटन मंत्रालय ने दुबई में आयोजित अरेबियन ट्रैवल मार्ट 2024 में भाग लिया। मंत्रालय ने पूरे वर्ष के दौरान भारत को एक समग्र गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने हेतु ‘कूल समर्स ऑफ इंडिया’ अभियान की शुरुआत की। बता दें भारत इस आयोजन में 6 मई से लेकर 9 मई तक भाग ले रहा है।

अरेबियन ट्रैवल मार्ट 2024 में भारत की भागीदारी से पर्यटन उद्योग और बड़े पैमाने पर अर्थव्यवस्था के लिए अपार संभावनाएं हैं। यह आयोजन पर्यटन से जुड़ी भारतीय कंपनियों को अपनी पेशकश प्रदर्शित करने, उद्योग के भीतर गठबंधन बनाने और मेना क्षेत्र के आगंतुकों को आकर्षित करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। बदले में, इससे पर्यटन क्षेत्र में राजस्व एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

दरअसल संयुक्त अरब अमीरात के संपूर्ण बाजार पर कब्जा करने के लक्ष्य के साथ, इस मंडप ने शानदार ढंग से अपना कदम रखा है। टूर ऑपरेटरों, लक्जरी होटल, वेलनेस रिसॉर्ट्स और भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए, भारत खुद को 365-दिवसीय गंतव्य के रूप में प्रदर्शित करने के लिए तैयार है।

उल्लेखनीय है, पर्यटन मंत्रालय ने अरेबियन ट्रैवल मार्ट में ‘कूल समर्स ऑफ इंडिया’ अभियान की शुरुआत की है। यह डिजिटल अभियान गर्मी के मौसम में यात्रा की दृष्टि से भारत के बेहद गर्म होने की धारणा को चुनौती देता है और इसमें हिमालय सहित विभिन्न पहाड़ी रिसॉर्ट्स से संबंधित पेशकश पर जोर दिया गया है। इस अभियान का लक्ष्य पूरे वर्ष भारत को एक ओवरऑल डेस्टिनेशन के रूप में बढ़ावा देना है।

 

RELATED ARTICLES

13 hours ago | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

14 hours ago | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...