23/01/25 | 3:52 pm

Print

एमएनआरई ने गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए 800 विशेष अतिथियों को किया आमंत्रित, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से करेंगे मुलाकात

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) 26 जनवरी को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए देश भर से 800 विशेष अतिथियों की मेजबानी करेगा। पीएम सूर्य गृह योजना के लाभार्थी, अक्षय ऊर्जा कार्यकर्ता और पीएम कुसुम योजना के प्रतिभागी इन आमंत्रित अतिथियों में शामिल हैं।विशेष अतिथि केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से मुलाकात करेंगे।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार एमएनआरई ने 2025 की गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए 800 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया है। यह पहल एमएनआरई की प्रमुख नवीकरणीय ऊर्जा योजनाओं से जुड़े व्यक्तियों और समूहों की उपलब्धियों और भारत के सतत ऊर्जा परिवर्तन में उनके योगदान का जश्न मनाती है।

उल्लेखनीय है, पीएम सूर्य गृह योजना के लाभार्थी, अक्षय ऊर्जा कार्यकर्ता और पीएम कुसुम योजना के प्रतिभागी इन आमंत्रित अतिथियों में शामिल हैं। उनकी उपस्थिति नागरिकों को सशक्त बनाने और देश भर में स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े समाधानों को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय के मौजूदा प्रयासों को उजागर करती है।

विशेष अतिथि अपने दौरे के समय केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी और सचिव निधि खरे तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेंगे। मंत्रालय ने प्रधानमंत्री संग्रहालय और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के दौरे की भी व्यवस्था की है।

प्रत्येक अतिथि एमएनआरई की अक्षय ऊर्जा पहलों द्वारा संचालित सशक्तिकरण और सतत विकास की गाथा का प्रतिनिधित्व करता है।

आपको बता दें कि मंत्रालय ने उपस्थित लोगों के लिए एक यादगार और आरामदायक अनुभव सुनिश्चित करने के लिए आवास तथा रसद सहायता की व्यवस्था की है।

RELATED ARTICLES

20/10/26 | 5:35 pm | Forest and Climate Change

WWF-India EIACP ने 20 अक्टूबर से 8 नवंबर तक राष्ट्रव्यापी ग्रीन दिवाली अभियान किया शुरू, पटाखे-मुक्त दिवाली मनाने की अपील की

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ -इंडिया के प्र...

22/09/26 | 4:19 pm | Prime Minister Narendra Modi

पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल द्वारा लिखा एक लेख साझा किया, जल सुरक्षा पर भारत का दृष्टिकोण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल का लिखा एक लेख साझा किय...