01/04/25 | 10:50 am

Print

देश में आज से नए वित्त वर्ष की शुरुआत, एक अप्रैल से हो रहे ये बड़े बदलाव

देश में आज से नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो रही है। यह वो दिन होता है टैक्स के लिहाज से आपका साल खत्म हो जाता है और नए वित्त वर्ष की शुरुआत होती है। यानी आपकी जो भी आमदनी या खर्च 31 मार्च तक हुई उसी के लिहाज से आपको बीते हुए साल का टैक्स सरकार को चुकाना है। जो आमदनी या खर्च आप एक अप्रैल के बाद से करेंगे उसका हिसाब अगले साल होगा। इसलिए जानकार मानते हैं कि आपको टैक्स के प्लानिंग की शुरुआत 1 अप्रैल से ही कर देनी चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक अप्रैल के बाद और क्या बदलाव होने जा रहे हैं। 

देश में नई कर व्यवस्था लागू

जी हां, आज एक अप्रैल से देश में नई कर व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसके तहत 12 लाख तक की आमदनी तक आपको कोई भी टैक्स नहीं देना होगा। वेतन भोगी 75000 रुपये तक की मानक कटौती के लिए भी पात्र होंगे। यानी पौने तेरह लाख तक कोई भी टैक्स नहीं देना होगा।  

आज से केंद्र सरकार की एकीकृत पेंशन योजना लागू 

जो मोबाइल नंबर प्रभावी नहीं हैं उसके जरिए यूपीआई पेमेंट नहीं हो पाएगा। एक अप्रैल 2025 से केंद्र सरकार की एकीकृत पेंशन योजना लागू हो जाएगी। जीएसटी पोर्टल पर मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन की शुरुआत होगी जो ज्यादा सुरक्षित है। 

50 लाख से ज्यादा की खरीद बिक्री पर टीसीएस नहीं काटना पडे़गा

वहीं 50 लाख से ज्यादा की खरीद बिक्री पर टीसीएस नहीं काटना पडे़गा। एक अप्रैल के बाद 15 वर्ष से ज्यादा पुरानी गाड़ियों पर ईंधन भरने की अनुमति नहीं होगी। 

जीएसटी संबंधी गड़बड़ियों को रोकने के लिए नए नियम प्रभावी

जीएसटी संबंधी गड़बड़ियों को रोकने के लिए एक अप्रैल 2025 से नए नियम प्रभावी हो रहे हैं। 10 करोड़ से ज्यादा के सालाना टर्नओवर पर कारोबारियों को नए इनवॉइस पोर्टल पर ई-इनवॉइस अपलोड करना जरूरी हो जाएगा। ये ई-इनवॉइस बिक्री के एक माह के भीतर ही अपलोड करना जरूरी है। पहले ऐसी कोई भी समय सीमा नहीं थी।

RELATED ARTICLES

34 mins ago | Agriculture Development India

पीएम मोदी ने गिनाए किसानों के लिए सरकार के प्रयास, कहा- अन्नदाता विकसित भारत के मजबूत स्तंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा में विभिन्न विकास परियोजनाओं के...

60 mins ago | Agriculture Scheme

किसानों की आय सुरक्षा का बड़ा आधार बना पीएम-किसान, 24 किस्तों में 4.64 लाख करोड़ रुपए वितरित

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 24वीं किस्त के तहत 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किस...