Print

निर्मला सीतारमण ने सिंगापुर के राष्ट्रपति से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर की चर्चा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज गुरुवार को नई दिल्ली में सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और सिंगापुर के बीच संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। बैठक में सिंगापुर के परिवहन और वित्त मंत्री ची. होंग टाट भी शामिल थे।

वित्त मंत्रालय ने बताया कि इस बातचीत में फिनटेक, डिजिटल टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर उद्योग और कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर जोर दिया गया। दोनों देशों ने व्यापार और निवेश को बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और भविष्य में इन संबंधों को और गहरा करने पर सहमति जताई।

मुलाकात के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि उन्हें सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से मिलकर बेहद खुशी हुई। उन्होंने कहा कि भारत, सिंगापुर के साथ अपने रणनीतिक साझेदारी संबंधों को बहुत महत्व देता है। राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम की यह यात्रा भारत और सिंगापुर के बीच आर्थिक, तकनीकी और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।-(Hs Samachar)

RELATED ARTICLES

19 mins ago | 108 Stupas

भूटान में पीएम मोदी के सम्मान में बनाया गया पवित्र स्तूप, किरेन रिजिजू ने राजा का जताया आभार

केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को भूटान के राजा ...

8 hours ago | cultural cooperation

निवेश, पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे भारत और यूएई

भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने निवेश संबंधों को मजबूत करने, आर्थिक सहयोग बढ़ाने और सांस्कृ...