Print

पीएम मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति को उपहार में दिया चांदी का पंचामृत कलश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति को सिलोफर ​​पंचामृत कलश (बर्तन) भेंट किया है। यह कोल्हापुर, महाराष्ट्र की पारंपरिक शिल्पकला का एक अद्भुत उदाहरण है। सिलोफर ​पंचामृत कलश उच्च किस्म के चांदी से बना है। इसमें कोल्हापुर के प्रसिद्ध धातुकर्म की विशिष्ट सुंदर नक्काशी है जिसमें अक्सर पुष्प पैटर्न, देवता और पारंपरिक कोल्हापुर डिजाइन शामिल होते हैं। कलश के हैंडल और ढक्कन को धार्मिक समारोहों के दौरान उपयोग में आसानी प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है, इससे पंचामृत -दूध, दही, घी, शहद और चीनी का एक पवित्र मिश्रण परोसा जाता है।

इस बीच पीएम मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज सोमवार को ब्राजील के रियो डी जेनेरियो पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री रविवार शाम को जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नाइजीरिया से ब्राजील के लिए रवाना हुए थे। पीएम मोदी और नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू ने वैश्विक दक्षिण की विकास आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मिलकर काम करने और भारत-नाइजीरिया रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।

दोनों नेताओं ने अबुजा के एसो रॉक विला में एक बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। नाइजीरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर (सीजीओएन) का राष्ट्रीय सम्मान भी प्रदान किया।

नाइजीरिया में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि वैश्विक साझा भलाई के लिए प्रयास करते हुए भी भारतीय अपने मूल्यों को कभी नहीं भूलते। गौरतलब है कि नाइजीरिया में 60000 की संख्या में भारतीय प्रवासी समुदाय पश्चिमी अफ्रीका में सबसे बड़ा है।

-आईएएनएस

RELATED ARTICLES

20 mins ago | 108 Stupas

भूटान में पीएम मोदी के सम्मान में बनाया गया पवित्र स्तूप, किरेन रिजिजू ने राजा का जताया आभार

केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को भूटान के राजा ...

8 hours ago | cultural cooperation

निवेश, पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे भारत और यूएई

भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने निवेश संबंधों को मजबूत करने, आर्थिक सहयोग बढ़ाने और सांस्कृ...