पीएम मोदी ने बंगाली नववर्ष की दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बंगाली नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट भी किया। पीएम मोदी ने पोस्ट में ग्रीटिंग के जरिए ‘पोइला बोइशाख’ की शुभकामनाएं दी। ग्रीटिंग अंग्रेजी के साथ बांग्ला भाषा में भी पोस्ट किया गया। 

पोस्ट में पीएम ने कहा…

पोस्ट में पीएम ने कहा कि मुझे आशा है कि आप लोगों की सभी इच्छाएं इस वर्ष पूरी होंगी। मैं सभी लोगों की खुशी, सफलता, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

बंगाली कैलेंडर का पहला दिन आज

बंगाली नववर्ष को बंगला नबो-बोर्शो के नाम से भी जाना जाता है। यह बंगाली कैलेंडर का पहला दिन है। इसे नए साल के दिन के रूप में मनाया जाता है। इसे बैशाख पर मनाया जाता है, जो सामान्यतः 14 या 15 अप्रैल को होता है। इस साल यह 15 अप्रैल को मनाया जा रहा है।

खुशी और एक नई शुरुआत का समय

आमतौर पर, पोइला बैसाख 2025 खुशी और एक नई शुरुआत का समय होता है। घर सुंदर ढंग से सजाए जाते हैं, नए कपड़े पहने जाते हैं, बाजारों में रौनक रहती है, और परिवार मिलकर दावतें करते हैं। इस दिन की शुरुआत अक्सर मंदिरों में पूजा-अर्चना से होती है, जहां लोग आने वाले साल के लिए आशीर्वाद मांगते हैं। 

व्यापारियों के लिए, यह नए काम शुरू करने और नए खाते खोलने का समय होता है, जो तरक्की और नएपन का प्रतीक है। किसान इस दिन को नई फसल के मौसम की शुरुआत मानते हैं।

RELATED ARTICLES

34 mins ago | Agriculture Development India

पीएम मोदी ने गिनाए किसानों के लिए सरकार के प्रयास, कहा- अन्नदाता विकसित भारत के मजबूत स्तंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा में विभिन्न विकास परियोजनाओं के...

60 mins ago | Agriculture Scheme

किसानों की आय सुरक्षा का बड़ा आधार बना पीएम-किसान, 24 किस्तों में 4.64 लाख करोड़ रुपए वितरित

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 24वीं किस्त के तहत 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किस...