09/06/25 | 1:45 pm

Print

पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम के महानायक भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका त्याग और समर्पण देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा…

पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा, “स्वतंत्रता संग्राम के महानायक भगवान बिरसा मुंडा जी को उनके बलिदान दिवस पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। आदिवासी भाई-बहनों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका त्याग और समर्पण देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।”

https://x.com/narendramodi/status/1931978862595838270

भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए कर दिया अपना जीवन समर्पित

उल्लेखनीय है कि भगवान बिरसा मुंडा एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका जन्म 15 नवंबर 1875 को हुआ था और और उनकी मृत्यु 9 जून 1900 को हुई थी।

उन्होंने आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी और ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया

उन्होंने आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी और ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया। भगवान बिरसा मुंडा ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया और आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। 

RELATED ARTICLES

35 mins ago | Agriculture Development India

पीएम मोदी ने गिनाए किसानों के लिए सरकार के प्रयास, कहा- अन्नदाता विकसित भारत के मजबूत स्तंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा में विभिन्न विकास परियोजनाओं के...

1 hour ago | Agriculture Scheme

किसानों की आय सुरक्षा का बड़ा आधार बना पीएम-किसान, 24 किस्तों में 4.64 लाख करोड़ रुपए वितरित

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 24वीं किस्त के तहत 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किस...