“भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 125वीं और जननायक चंद्रशेखर की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को टीडी कॉलेज के मनोरंजन सभागार में ‘राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

चंद्रशेखर: सिद्धांतों और स्वाभिमान के नायक

मुख्य वक्ता हरिवंश ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका राजनीतिक सफर 65 वर्षों का रहा, जिसमें 40 वर्ष संसद में बिताए। वे सिद्धांतों की राजनीति के सच्चे नायक थे। भारतीय राजनीति में उनके जैसा स्वाभिमान का धनी दूसरा राजनेता नहीं हुआ। उन्होंने कांग्रेस में रहते हुए सुप्रीम बॉडी का विरोध किया और आपातकाल में सत्ता सुख ठुकराकर जेल जाना खुद चुना। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कैबिनेट मंत्री बनने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर जेल गए। हरिवंश ने कहा कि चंद्रशेखर ने देश को प्रतिरोध की सीख दी। जेल में उन्होंने योगिक क्रियाएं और कई भाषाएं सीखीं। उनकी कृति ‘मेरी जेल डायरी’ भाषा और विचार दोनों स्तर पर उत्कृष्ट है।

जनता पार्टी से प्रधानमंत्री पद तक

हरिवंश ने याद दिलाया कि चंद्रशेखर के अध्यक्ष रहते जनता पार्टी ने पहली बार कांग्रेस को सत्ता से बेदखल किया। वे संसद से सीधे प्रधानमंत्री पद पर पहुंचे। प्रधानमंत्री रहते मात्र छह महीने में उन्होंने कई ऐसे कार्य किए जो मील का पत्थर साबित हुए। उन्होंने युवा पीढ़ी से चंद्रशेखर के जीवन और विचारों का गहरा अध्ययन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण और चंद्रशेखर के राजनीतिक प्रभाव के कारण ही कांग्रेस सरकार में संविधान बच पाया।

पीएम मोदी नेतृत्व पर टिप्पणी

कार्यक्रम के दौरान हरिवंश ने वर्तमान परिदृश्य पर भी बात की। उन्होंने कहा, “आज पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट है। बावजूद इसके भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। सही और सक्षम नेतृत्व से देश कभी नहीं झुकता।”

अन्य वक्ता और उपस्थिति

पत्रकार विवेक ने कहा कि सलाखों के बीच भी स्वतंत्रता कैसे जी जा सकती है, यह चंद्रशेखर की जेल डायरी में साफ दिखता है। बीज वक्तव्य डॉ. जैनेंद्र पांडेय ने दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता टीडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दयालानंद राय ने की, जबकि संचालन अखिलेश सिन्हा ने किया। इस अवसर पर सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, मनोरंजन सिंह, डॉ. अखिलेश राय, अनिल सिंह, आशीष त्रिवेदी, रणवीर सिंह सेंगर, उपेंद्र सिंह, उमेश सिंह, अजय सिंह और मनोज शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

34 mins ago | Agriculture Development India

पीएम मोदी ने गिनाए किसानों के लिए सरकार के प्रयास, कहा- अन्नदाता विकसित भारत के मजबूत स्तंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा में विभिन्न विकास परियोजनाओं के...

59 mins ago | Agriculture Scheme

किसानों की आय सुरक्षा का बड़ा आधार बना पीएम-किसान, 24 किस्तों में 4.64 लाख करोड़ रुपए वितरित

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 24वीं किस्त के तहत 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किस...