38 mins ago

Print

Weather update: बादलों और ठंडी हवाओं से एनसीआर में अगले तीन दिन सुहावने मौसम का अनुमान

दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया है। इस बारिश ने न केवल गर्मी को कम किया है, बल्कि शहर की हवा को भी पूरी तरह से धो डाला है। परिणामस्वरूप, एनसीआर के लोग आज कई महीनों बाद सबसे स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त हवा में सांस ले रहे हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक मौसम इसी तरह सुहावना बना रहेगा, हालांकि सोमवार से बारिश की संभावना फिलहाल नहीं दिख रही है। आईएमडी की वेबसाइट पर उपलब्ध ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 28 सितंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) का स्तर 90 से 65 प्रतिशत के बीच रहा। आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

29 सितंबर को तापमान 33 डिग्री से बढ़कर 23 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि 30 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। अक्टूबर की शुरुआत में भी मौसम शुष्क रहेगा। 1, 2 और 3 अक्टूबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, जिसमें तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास स्थिर रहेगा।