13/11/23 | 11:09 am

Print

ट्रेनिंग के दौरान अमेरिका का सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत

सैन्य प्रशिक्षण के दौरान भूमध्य सागर के ऊपर एक सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई। अमेरिकी अधिकारियों ने रविवार को कहा कि यह हादसा प्रशिक्षण मिशन के दौरान हुआ। 

अमेरिकी सेना की यूरोपीय कमान ने कहा है कि सैन्य प्रशिक्षण के हिस्से के रूप में नियमित हवाई ईंधन भरने के मिशन के दौरान सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक दल के सभी पांच सदस्यों की मौत हो गई।

कमान ने शनिवार को दुर्घटना की जानकारी साझा करते हुए कहा था कि कारणों की जांच की जा रही है। इसमें किसी शत्रुतापूर्ण गतिविधि के शामिल होने के कोई संकेत नहीं हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर पोस्ट किया कि,”हम शुक्रवार देर शाम भूमध्य सागर में एक प्रशिक्षण दुर्घटना के दौरान पांच अमेरिकी सेवा सदस्यों की दुखद मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हैं। मेरी प्रार्थनाएँ उन देशभक्तों और उनके परिवारों, प्रियजनों और टीम के साथियों के साथ हैं जिन्हें हमने खो दिया है।”

RELATED ARTICLES

4 hours ago | जापान

वित्त मंत्री सीतारमण ने बैंकॉक में ब्रिटेन, स्विट्जरलैंड और जापान के वित्त मंत्रियों से द्विपक्षीय बातचीत की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को बैंकॉक में ब्रिटेन, स्विट्जरलैंड और जापान के अपने स...

4 hours ago | defence industry

भारत-ग्रीस रक्षा सहयोग को नई गति, संयुक्त उत्पादन के लिए औद्योगिक रोडमैप बनेगा

भारत और ग्रीस ने रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में नई पहल तलाशने और संयुक्त रक्षा उत्पादन को...