07/11/23 | 11:33 am

Print

नेपाल में शुक्रवार को आए भूकंप के बाद पिछले 72 घंटों में 450 से अधिक आफ्टर शॉक

नेपाल में शुक्रवार को आए भूकंप के बाद आफ्टर शॉक का आना लगातार जारी है। पिछले 72 घंटे में ही 450 बार से अधिक आफ्टर शॉक आ चुके हैं। इनमें से 10 झटके रेक्टर स्केल पर 4 या उससे अधिक तीव्रता के रहे। सोमवार शाम आया झटका भी ऐसा ही था। बार-बार लग रहे झटकों से लोगों में काफी दहशत है।

राष्ट्रीय भूकम्प मापन केन्द्र की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात 11 बजकर 47 मिनट पर जाजरकोट के रामीडांडाको केन्द्र बिन्दू बनाकर आए 6.4 रेक्टर के भूकम्प के बाद सोमवार मध्य रात तक 456 बार पराकम्प आ चुका है। इनमें से 10 झटके रेक्टर स्केल पर 4 या उससे अधिक तीव्रता के रहे। सोमवार शाम 5.8 और 4.5 रेक्टर स्केल पर आया झटका भी उसी का हिस्सा है।

उधर, सोमवार शाम आए भूकम्प में 13 लोगों के घायल होने और करीब एक दर्जन घर के टूटने की खबर है। जाजरकोट के प्रमुख जिलाधिकारी सुरेश सुनार ने बताया कि लगातार आ रहे पराकम्प की वजह से जिन घरों में सिर्फ दरार आयी है उनके टूटने का खतरा बना हुआ है। इन इलाकों में लोगों को अभी भी अपने घरों में रहने से डर लग रहा है।

RELATED ARTICLES

3 hours ago | जापान

वित्त मंत्री सीतारमण ने बैंकॉक में ब्रिटेन, स्विट्जरलैंड और जापान के वित्त मंत्रियों से द्विपक्षीय बातचीत की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को बैंकॉक में ब्रिटेन, स्विट्जरलैंड और जापान के अपने स...

3 hours ago | defence industry

भारत-ग्रीस रक्षा सहयोग को नई गति, संयुक्त उत्पादन के लिए औद्योगिक रोडमैप बनेगा

भारत और ग्रीस ने रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में नई पहल तलाशने और संयुक्त रक्षा उत्पादन को...