16/11/23 | 9:25 am

Print

बांग्लादेश में आम चुनाव की घोषणा, सात जनवरी को होगा मतदान

बांग्लादेश में 12वां संसदीय चुनाव 7 जनवरी , 2024 को होगा। बांग्लादेश के मुख्य चुनाव आयुक्त काजी हबीबुल अवल ने बुधवार शाम ढाका में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।  शाम सात बजे टेलीविजन पर राष्ट्र के नाम संबोधन में मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।

नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 1-4 दिसंबर के दौरान की जाएगी और उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर है।

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त काजी हबीबुल अवल ने सभी राजनीतिक दलों से चुनाव में शामिल होने का आग्रह किया।  टेलीविजन पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में उन्होंने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन भी दिया।

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और समान विचारधारा वाले अन्य दलों द्वारा वर्तमान सरकार के इस्तीफे की अपनी एक सूत्रीय मांग पर दबाव डालने के लिए बुलाए गए 48 घंटे की नाकाबंदी के बीच हुई।

29 जनवरी, 2024 तक चुनाव आयोग का अगला आम चुनाव पूरा करना संवैधानिक दायित्व है। बांग्लादेश की वर्तमान संसद में 350 सीटें हैं, जिनमें 50 सीटें विशेष रूप से महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। देशभर में 42,103 मतदान केंद्रों के तहत कुल 11,96,91,633 मतदाताओं को 12वें आम चुनाव में वोट डालने का अधिकार होगा। पिछला 11वां संसदीय चुनाव 30 दिसंबर, 2018 को हुआ था।

RELATED ARTICLES

5 hours ago | जापान

वित्त मंत्री सीतारमण ने बैंकॉक में ब्रिटेन, स्विट्जरलैंड और जापान के वित्त मंत्रियों से द्विपक्षीय बातचीत की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को बैंकॉक में ब्रिटेन, स्विट्जरलैंड और जापान के अपने स...

5 hours ago | defence industry

भारत-ग्रीस रक्षा सहयोग को नई गति, संयुक्त उत्पादन के लिए औद्योगिक रोडमैप बनेगा

भारत और ग्रीस ने रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में नई पहल तलाशने और संयुक्त रक्षा उत्पादन को...