पांच साल के गृहयुद्ध के बाद म्यांमार में पहले चरण का मतदान आज, महिला उम्मीदवारों की बढ़ी संख्या

पांच साल के गृहयुद्ध के बाद म्यांमार में नई सरकार चुनने की प्रक्रिया चल रही है। रविवार को आम चुनाव के पहले चरण में मतदान हो रहा है। म्यांमार का पिछला आम चुनाव नवंबर 2020 में हुआ था। देश की राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा परिषद की सूचना टीम के मुताबिक, आम चुनाव में कुल 1,183 महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं। सूचना टीम ने नवंबर में कहा था कि पिछले चुनावों की तुलना में महिला उम्मीदवारों की संख्या बढ़ी है, जो 2020 में 908 थी।

म्यांमार चुनाव में आनुपातिक प्रणाली से महिला भागीदारी बढ़ी, 21,517 पोलिंग स्टेशन, जनवरी 2026 में तीन चरणों में मतदान

संघ चुनाव आयोग के सदस्य यू खिन माउंग ऊ के अनुसार, महिलाओं की भागीदारी में बढ़ोतरी आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली को अपनाने के कारण हुई है। म्यांमार में आम चुनाव तीन फेज में होने हैं। दूसरे चरण में 11 जनवरी 2026 को और तीसरे चरण में 25 जनवरी को वोट डाले जाएंगे। निर्वाचन आयोग के अनुसार, आम चुनाव के लिए पूरे देश में कुल 21,517 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

म्यांमार में संसद और राज्य विधानसभाओं की 1100 से अधिक सीटों पर 57 दलों के पांच हजार उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं

इन उम्मीदवारों के बीच संसद के पाइथू ह्लुटाव (निचले सदन), अम्योथा ह्लुटाव (ऊपरी सदन), और राज्य व क्षेत्रीय विधानसभाओं स्टेट एंड रीजन ह्लुटाव की सीटों के लिए मुकाबला है। राष्ट्रीय विधायिका के दोनों सदनों के अलावा राज्य व क्षेत्रीय विधानसभाओं के लिए 1100 से ज्यादा सीटों पर चुनाव है। इसमें 57 राजनीतिक पार्टियों के लगभग पांच हजार से अधिक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

म्यांमार चुनाव में एमएमपी सिस्टम, ईवीएम लागू, प्रवासी नागरिकों ने अग्रिम मतदान किया, अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक पहुंचे

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, संसद सदस्यों के लिए नतीजे घोषित होने के बाद नई संसद राष्ट्रपति का चुनाव करेगी। पिछले चुनावों के विपरीत म्यांमार ने मिश्रित-सदस्य आनुपातिक (एमएमपी) सिस्टम और म्यांमार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की शुरुआत की है। सरकारी अखबार ग्लोबल न्यू लाइट ऑफ म्यांमार के अनुसार, एमएमपी सिस्टम में ‘फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट’ और आनुपातिक प्रतिनिधियों को जोड़ा गया है। सूचना मंत्रालय के अनुसार, विदेश में रहने वाले म्यांमार के नागरिकों ने पहले ही विदेशी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में अपने एडवांस वोट डाल दिए हैं। कई देशों से चुनाव पर्यवेक्षण टीमें चुनावों को देखने के लिए म्यांमार पहुंच गई हैं।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

4 hours ago | 108 Stupas

भूटान में पीएम मोदी के सम्मान में बनाया गया पवित्र स्तूप, किरेन रिजिजू ने राजा का जताया आभार

केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को भूटान के राजा ...

11 hours ago | cultural cooperation

निवेश, पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे भारत और यूएई

भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने निवेश संबंधों को मजबूत करने, आर्थिक सहयोग बढ़ाने और सांस्कृ...