Print

दक्षिण-पूर्वी ब्राजील में भारी बारिश से 11 लोगों की मौत

दक्षिण-पूर्वी ब्राजील में भारी बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी ब्राजील में भारी बारिश के कारण रविवार को कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में से नौ की मौत सुबह मिनास गेरैस राज्य के घाटी क्षेत्र में भूस्खलन के कारण हुई।

राज्य अग्निशमन विभाग के अनुसार इपेटिंगा शहर में भूस्खलन के कारण नौ लोगों की मौत हो गई और एक लापता हो गया। शहर में एक घंटे से भी कम समय में प्रति वर्ग मीटर 80 मिलीमीटर बारिश के बाद शहर भूस्खलन और बाढ़ की चपेट में आ गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश में मिनास गेरैस के गवर्नर रोमू जेमा ने घोषणा करते हुए कहा कि वह आपदा का आकलन करने और विस्थापित लोगों के लिए सुरक्षित अस्थायी आवास की व्यवस्था करने के लिए इपेटिंगा की यात्रा करेंगे।

इस बीच, सांता कैटरीना में भारी बारिश ने राजमार्गों के कुछ हिस्सों को बहा दिया है, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और एक लापता हो गया। राज्य सरकार ने पिछले 24 घंटों में 121.4 मिलीमीटर बारिश की सूचना दी है। सड़कें बंद हो गईं हैं। इसके साथ ही बचाव कार्यों की देखरेख और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए एक संकट प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। -(आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

3 hours ago | 108 Stupas

भूटान में पीएम मोदी के सम्मान में बनाया गया पवित्र स्तूप, किरेन रिजिजू ने राजा का जताया आभार

केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को भूटान के राजा ...

11 hours ago | cultural cooperation

निवेश, पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे भारत और यूएई

भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने निवेश संबंधों को मजबूत करने, आर्थिक सहयोग बढ़ाने और सांस्कृ...